ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने की अपील, कहा- राष्ट्रहित और लोकतंत्र के हित में दें वोट

PATNA: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने सभी सांसद और विधायक से यह अपील की है कि वे विवेक से काम लें और राष्ट्रहित एवं लोकतंत्र के हित में अपना बहुमूल्य वोट दें। तृणमूल कांग्रेस के आसनसोल

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने की अपील, कहा- राष्ट्रहित और लोकतंत्र के हित में दें वोट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने सभी सांसद और विधायक से यह अपील की है कि वे विवेक से काम लें और राष्ट्रहित एवं लोकतंत्र के हित में अपना बहुमूल्य वोट दें। तृणमूल कांग्रेस के आसनसोल से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आज पटना में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने यह अपील की।


विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने शत्रुघ्न सिन्हा पटना पहुंचे थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात की और समर्थन मांगा। विपक्षी दलों की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भी आज पटना पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट पर महागठबंधन के नेताओं ने उनका स्वागत किया था। पटना के होटल मौर्या में उन्होंने महागठबंधन के नेताओं से मुलाकात की। 


इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित लेफ्ट के नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद यशवंत सिंन्हा ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के बाद कोई बिहारी एक बार फिर से 60 वर्षों के बाद राष्ट्रपति हो सकता है। मेरा जन्म पटना के लोहानीपुर में हुआ है और मैं एक बिहारी हूं। इस धरती पर मेरा अधिकार भी बनता है। 


यशवंत सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बिहारी का साथ देना चाहिए। उन्होंने बिहार के तमाम विधायकों, सांसदों से कहा कि एक बिहारी का साथ दीजिए। अपनी अंतरआत्मा की आवाज सुनते दलगत भावना से ऊपर उठकर वोट करें। 


यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश के राष्ट्रपति का पद बहुत बड़ा होता है। राष्ट्रपति रबड़ स्टाम्प नहीं होना चाहिए। रबड़ स्टाम्प राष्ट्रपति बना तो इस सरकार की गलती और ज्यादती करने से भी कोई रोक नहीं पाएगी। द्रोपदी मूर्मू के बारे में कहा कि उन्होंने खुद से नामांकन क्यों नहीं किया, क्यों प्रधानमंत्री ने उनका नामांकन सौंपा। देखिए मैंने तो अपना नोमिनेशन खुद किया है। 

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने की अपील, कहा- राष्ट्रहित और लोकतंत्र के हित में दें वोट