ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

सेना बहाली की प्रक्रिया पर बोले कुशवाहा, जब अग्निवीरों को रिजर्वेशन नहीं तो कास्ट सर्टिफिकेट क्यों?

DESK: केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम के तहत सेना में बहाली की प्रक्रिया जारी है। इसे लेकर एक जुलाई से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अग्निपथ योजना के तहत सेना बहाली के

सेना बहाली की प्रक्रिया पर बोले कुशवाहा, जब अग्निवीरों को रिजर्वेशन नहीं तो कास्ट सर्टिफिकेट क्यों?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम के तहत सेना में बहाली की प्रक्रिया जारी है। इसे लेकर एक जुलाई से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अग्निपथ योजना के तहत सेना बहाली के आवेदन में अन्य दस्तावेजों के अलावे अभ्यर्थियों से जाति प्रमाण पत्र भी मांगा जा रहा है। इसे लेकर जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए कहा कि जब अग्निवीरों को रिजर्वेशन नहीं दिया जा रहा तब कास्ट सर्टिफिकेट की मांग क्यों की जा रही है? 


बता दें कि सेना बहाली की इस प्रक्रिया में किसी भी तरह का आरक्षण का प्रावधान नहीं रखा गया है। ऐसे में अब अभ्यर्थियों से जाति प्रमाण पत्र की मांग की जा रही है। अग्निपथ स्कीम का फॉर्म भरने वाले आवेदक भी जाति प्रमाण पत्र मांगे जाने से हैरान हैं। इसे लेकर जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा सवाल उठा रहे हैं।


 उपेन्द्र कुशवाहा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से यह सवाल कर रहे हैं कि जब अग्निपथ योजना में किसी तरह का रिजर्वेशन नहीं है तब इसमें जाति प्रमाण पत्र क्यों मांगा जा रहा है इसकी क्या जरूरत है। इस मामले में संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण देना चाहिए। 


जेडीयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए यह लिखा है कि "माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी,सेना की बहाली में जाति प्रमाण पत्र की क्या जरूरत है, जब इसमें आरक्षण का कोई प्रावधान ही नहीं है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्पष्टीकरण देना चाहिए।"