ब्रेकिंग
मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायत

नीतीश ने मान ली हार, कांग्रेस ने महागठबंधन की जीत का किया दावा

PATNA : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह मौजूदा चुनाव को अपना आखिरी चुनाव बताया, विपक्ष उसे इमोशनल कार्ड बता रहा है. विपक्ष के नेता लगातार नीतीश कुमार प

नीतीश ने मान ली हार, कांग्रेस ने महागठबंधन की जीत का किया दावा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह मौजूदा चुनाव को अपना आखिरी चुनाव बताया, विपक्ष उसे इमोशनल कार्ड बता रहा है. विपक्ष के नेता लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि महागठबंधन की जीत की खुशबू ने बीजेपी और जेडीयू के होश उड़ाकर रख दिए हैं. तीसरे चरण के चुनाव के पहले ही नीतीश कुमार और बीजेपी ने हार स्वीकार ली है. बिहार को बदहाली की कगार पर लाने के लिए यदि नीतीश माफी मांगकर विदा लेते तो बेहतर होता.


सुरजेवाला ने कहा कि इस बार का विधानसभा चुनाव न केवल बिहार की बल्कि पूरे देश की राजनीति बदल देगा. जनता इस बार बिहार के विकास, रोजगार, रोटी की राजनीति पर मुहर लगाएगी. बिहारियों का अपमान करने वाले नीतीश कुमार को जनता इस बार मुख्यमंत्री नहीं बनाने वाली है. उन्होंने लॉकडाउन के समय का जिक्र करते हुए कहा कि लॉकडाउन में जब मजदूर वापस बिहार लौट रहे थे तो नीतीश ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया था. 


सुरजेवाला ने कहा कि उस समय अगर नीतीश ने बिहारियों का अपमान नहीं किया होता तो आज उन्हें यह दिन नहीं देखना पड़ता. अब जब नीतीश को अपनी हार सामने दिख रही है तो उन्होंने चुनाव के पहले ही अपने संन्यास की घोषणा कर दी है.