logo
  • home
  • चुनाव
    बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • बिहार
  • झारखंड
  • देश
  • राजनीति
  • जुर्म
  • खेल
  • करियर
  • लाइफ स्टाइल
  • मूवी मसाला
  • धर्म
  • कारोबार
  1. Hindi News
  2. bihar
bihar news image
bihar

बिहार : भीषण सड़क हादसे में दो छात्रों की दर्दनाक मौत, कोचिंग जाने के दौरान ट्रक ने रौंदा

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसे में दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ढाका-पकड़ीदयाल मुख्य मार्ग के कठमलिया गांव के पास की है। यहां बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने पढ़ने के लिए कोचिंग जा रहे दोनों छात्रों को रौंद डाला, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे......

bihar news image
bihar

बिहार : शराब बेचने से रोका तो अवैध कारोबारियों ने ग्रामीणों पर बोला हमला, 10 लोगों को कर दिया घायल, खौफ में ग्रामीण

MUNGER : बिहार में सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद अवैध शराब कारोबारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब कारोबारियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे शराब का विरोध करने पर अब लोगों से साथ मारपीट भी कर रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर का है, जहां शराब बेचने से मना करने पर शराब कारोबारियों ने 10 से अधिक ग्रामीणों की बेरहमी से पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया।......

bihar news image
bihar

बिहार : पूर्व CM जीतनराम मांझी के परिजनों पर जानलेवा हमला, चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में 4 लोग घायल

GAYA : बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां चुनावी रंजिश में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की भांजी के परिवार पर जानलेवा हमला हुआ है। रविवार की देर रात अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को बंदूक के बट से मारकर घायल कर दिया वहीं इस दौरान तलवार से भी हमला किया गया। इस हमले में जीतनराम मांझी की भांजी के बेटा और बहू समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए।......

bihar news image
bihar

नवगछिया में सड़क हादसे में खगड़िया के दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

BHAGALPUR:भागलपुर के नवगछिया में बाइक सवार दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के बीरबन्ना चौक पर यह हादसा हुआ है। मृतक दोनों युवकों की पहचान खगड़िया के अलौली प्रखंड के जोगिया गांव निवासी मोहम्मद मुनीश के पुत्र मोहम्मद मिराज अली और विशुनदेव पासवान के पुत्र अनिकेत कुमार के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि बीते रव......

bihar news image
bihar

कल से शुरू होगा बिहार दिवस.. गांधी मैदान में 22 से 24 मार्च तक चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा व्यवस्था

PATNA :22 मार्च से 24 मार्च तक पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान तथा श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में बिहार दिवस 2022 का कार्यक्रम आयोजित है। इस कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन तथा सफल एवं सुचारू रूप से संपादन सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह द्वारा प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की ब्रीफि......

bihar news image
bihar

बिहार : देवर-भाभी के प्यार में दीवार बन रही थी मां, नशे में धुत बेटे ने तीन टुकड़ों में काटा

ARARIA : अररिया में रिश्तों को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अवैध संबंध का विरोध करने पर अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा घर से भाग गया। घटना रानीगंज प्रखंड के बौसी थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक पहुंसरा पंचायत के ......

bihar news image
bihar

चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान

MUZAFFARPUR:मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के एनएच-57 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गयी। आग की लपटे फैलने लगी जिसके देखते हुए बस में सवार 30 यात्रियों ने कूद कर अपनी-अपनी जान बचायी।बस में बच्ची भी सवार थे उन्हें भी काफी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकाला गया। जबकि बस के ड्राइवर और खलासी ने भी बस से छलांग लगायी ज......

bihar news image
bihar

बिहार : होली की शाम घर से बाहर निकली छात्रा के साथ दरिंदगी, बदमाशों ने अगवा कर किया रेप

ARRAH : खबर भोजपुर से है, जहां नाबालिग सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि होली के दिन पीड़ित दलित छात्रा शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके ......

bihar news image
bihar

होली के दिन अचानक बीमारी से हुई लोगों की मौत, बिहार पुलिस ने जहरीली शराब से मौतों को किया खारिज

PATNA : बिहार में होली के दिन कई जिलों में अचानक लोगों की मौत होने के मामले में बिहार पुलिस ने अजीबोगरीब तर्क दिया है. पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा है कि बीमारी और अन्य वजहों से लोगों की मौत हुई है ना कि जहरीली शराब पीने की वजह से. भागलपुर, बांका, मधेपुरा, सिवान जैसे जिलों में लगभग 40 लोगों की मौत होली और इसके आसपास हो चुकी ह......

bihar news image
bihar

बिहार : युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव

AURANGABAD : बिहार में बैखौफ अपराधी लूट और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला औरंगाबाद जिले का है, जहां बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने युवक के शव को अरहर के खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।घटना नवीनगर थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़-खरौ......

bihar news image
bihar

बिहार : 17 साल की लड़की की संदेहास्पद मौत, स्कूल के पीछे पेड़ से लटका मिला शव

BANKA :इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बांका से आ रही है जहां 17 साल की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आ रही है. लड़की का शव एक बगीचे के पेड़ से लटका मिला है.घटना बांका के अमरपुर के ओड़ेय गांव का है जहां 17 साल की निशा कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत की खबर है. मिली जानकारी के अनुसार उसका शव एसजे इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल के पीछे बगीच......

bihar news image
bihar

बिहार में खेत से निकल रहे हैं सोने के सिक्के, लोगों की जमा हुई भीड़, पुलिस को करनी पड़ी घेराबंदी

BUXAR : बिहार के एक खेत से सोने के सिक्के मिलने का मामला सामने आया है. यह सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है. यह घटना बक्सर जिले का है. जहां इस बात की खबर लगते ही गांव वालों में उसे लूटने के लिए होड़ मच गई. वहीं दूसरी ओर तरह-तरह की चर्चा होने लगी. बात इतनी फैल गई कि पुलिस को आना पड़ा. यहां तक की खेत की घेराबंदी तक कर दी गई. खेत से कुल छह स......

bihar news image
bihar

बिहार : नहीं थम रहा जहरीली शराब से मौत का सिलसिला, अब सीवान में 5 लोगों की गई जान

SIWAN : बिहार में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भागलपुर, बांका और मधेपुरा के बाद अब बिहार के सिवान से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरांवे और छोटपुर गांव में रविवार की देर रात पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार ......

bihar news image
bihar

बिहार : एक ही फंदे से लटककर पति-पत्नी ने दे दी जान, साल भर पहले हुई थी शादी

MADHUBANI : खबर बिहार (BIHAR) के मधुबनी से आ रही जहां पति-पत्नी ने एक ही फंदे से लटककर जान दे दी. जानकारी के अनुसार महिला आठ महीने की प्रेग्नेंट थी. इस घटना ने ससुराल और मायके के लोग सदमे में हैं. दोनों ने इस तरह का कदम क्यों उठाया है अभी तक इस बारे में कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है. वहीं परिवार वालों का मानना है कि आपसी विवाद के कारण दोनों ने इस तर......

bihar news image
bihar

बांका में संदिग्ध दर्जनों मौत की आ गई रिपोर्ट, प्रशासन ने जहरीली शराब से मौत से किया इंकार

BANKA : बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के अलग-अलग गांवों में रविवार को संदिग्ध अवस्था में 12 लोगों की मौत हो गई। एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव व एसडीएम डॉ. प्रीति ने गांवों में जाकर घटना की जानकारी ली। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात को सभी लोग पेट दर्द, उल्टी होने व आंखों की रोशनी चले जाने की शिकायत कर रहे थे।स्थिति गंभीर देख परिजनों ने रेफरल अस्पताल ......

bihar news image
bihar

बिहार : गंडक नदी में सेल्फी लेने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 2 बच्चों को बचाया गया, 3 लापता

MOTIHARI : बिहार के एक बार फिर सेल्फी ने जान लेली. यह हादसा मोतिहारी में हुआ है जहां गंडक नदी में नाव पर सेल्फी लेने के चक्कर में एक नाव असंतुलित होकर पलट गई जिससे नाव पर सवार पांच बच्चे नदी की तेज धारा में डूबने लगे. 5 बच्चों में 2 बच्चों को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया है लेकिन तीन बच्चे लापता हैं. लापता बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन ......

bihar news image
bihar

पटना में अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा.. होमियोपैथिक दवाओं से बनाई जा रही थी विदेशी शराब

PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही कितने बड़े दावे कर ले शराबबंदी के लेकिन हकीक़त इससे इतर है. होली में कई जिलों जहरीली शराब से मौत और अब पटना में अवैध शराब की फैक्ट्री का खुलासा शराबबंदी के सारे पोल खोल रहा है. होली को लेकर की जा रही चेकिंग अभियान में पुलिस ने पटना में शराब की अवैध फैक्टरी का खुलासा किया है.मामला पत्रकार नगर थाना क्षेत......

bihar news image
bihar

बिहार में जहरीली शराब से 37 की मौत.. जांच के लिए टीम गठित, पुलिस हेडक्वार्टर से होगी मॉनीटरिंग

PATNA : बिहार में शराबबंदी के दावों की पोल इस बार होली में खोलकर रख दी है. यहां बिहार के अलग-अलग जिलों से शराबबंदी के बावजूद शराब पीने की वजह से लगभग 37 लोगों की मौत हो चुकी है. भागलपुर बांका और मधेपुरा में कई लोगों की जान शराब पीने की वजह से हुई है. हालांकि अधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की जा रही है, लेकिन इन मौतों की जांच शरू हो गई है.भागलपुर, मधेपु......

bihar news image
bihar

Bihar Weather : बिहार में तेजी से बदल रहा है मौसम, 24 घंटे में और ऊपर चढ़ा पारा

PATNA : बिहार में तेजी से मौसम बदल रहा है. मार्च महीने के तीसरे हफ्ते में ही गर्मी ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बिहार में राजधानी पटना समेत कई शहरों में इस वक्त चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है. पारा 41 के पार जा चुका है. यहां मौसम विभाग की तरफ से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके मुताबिक रविवार को होली के दिन बिहार में बांका का अधिकतम तापमान 4......

bihar news image
bihar

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, नदी में नहाने के दौरान 2 बच्चियों की मौत

AURANGABAD:इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।होली के बसिऔरा के दिन रविवार की सुबह नदी में स्नान करने गयी दो बच्चियों की मौत नदीं में डूबने से हो गयी है। इस घटना से इलाके में इलाके में हड़कंप ......

bihar news image
bihar

दिल्ली से पटना आ रही ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में लगी आग, बिहटा स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

PATNA : ट्रेन के ड्राइवर की तत्परता से पटना मेंबड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल दानापुर रेल मंडल के बिहटा रेलवे स्टेशन के डाउन मेन लाइन पर दिल्ली से आ रही 15657 डाउन दिल्ली कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल के पीछे वाले जनरल कोच के ब्रेकबैंडिंग में अचानक आग लग गयी।जैसे ही ट्रेन के ड्राइवर को इस बात की सूचना मिली उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को बिहटा रेलवे......

bihar news image
bihar

बिहार : होली ने फिर खोली शराबबंदी की पोल, तीन जिलों में 19 लोगों की गई जान

PATNA : बिहार में शराबबंदी के दावों की पोल इस बार होली में खोलकर रख दी है। यहां बिहार के अलग-अलग जिलों से शराबबंदी के बावजूद शराब पीने की वजह से लगभग 19 लोगों की मौत हो चुकी है। भागलपुर बांका और मधेपुरा में कई लोगों की जान ले ली। इन सबकी मौत शराब पीने की वजह से हुई है। हालांकि अधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की जा रही। संदिग्ध हालत में भागलपुर के अंदर 7......

bihar news image
bihar

बिहार : होली के दिन हादसा, रंग खेलने के बाद तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चों की मौत

NAWADA : नवादा के रोह थाना के शेखपुरा गांव में होली के दिन बड़ा हादसा हो गया. होली के बाद नहाने गये दो बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई. इसकी खबर जैसे गांव के लोगो को मिली चीत्कार मच गया. होली की खुशियां मातम में बदल गईं. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना 19 मार्च की है.बताया जा रहा है कि शेखपुरा गांव निवासी किशोरी यादव का आठ वर्षीय पुत्......

bihar news image
bihar

मार्च महीने में गर्मी ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, बिहार में पारा 41 डिग्री पर पहुंचा

PATNA :मार्च महीने के तीसरे हफ्ते में ही गर्मी ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बिहार में इस वक्त चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है. पारा 41 के पार जा चुका है. यहां मौसम विभाग की तरफ से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके मुताबिक शनिवार को होली के दिन बिहार में बांका का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.राज्य के ज्यादातर जिलों में पारा......

bihar news image
bihar

बिहार : प्रेमी के साथ फरार हो गयी महिला मुखिया, दो बच्चों और पति को छोड़ा

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी जिले से यहां एक महिला मुखिया अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है. महिला मुखिया के दो बच्चे भी हैं. उसके पति की तरफ से अब पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है. यह पूरा मामला कन्हौली थाना के खाप खोपराहा की है. यहां की मुखिया रेखा देवी अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई.महिला मुखिया के पति ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई है उस......

bihar news image
bihar

बिहार : सेल्फी लेना पड़ा भारी, मंदिर में बाइक टकराने से किन्नर समेत तीन युवक की मौत

NALANDA : नालंदा जिले के चंडी थाना इलाके के कोयल बिगहा मोड़ के समीप मंदिर में बाइक टकराने से एक थर्ड जेंडर समेत तीन युवक की मौत हो गई। जबकि एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी है। यह घटना रविवार की सुबह सेल्फी लेने के चक्कर में घटी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया......

bihar news image
bihar

नीतीश के गृहजिला में खून की होली.. महिला समेत दो की गोली मारकर हत्या, एक विवाहिता जख्मी

NALANDA :परबलपुर थाना अंतर्गत अलावा गांव में शनिवार को दो पक्षों में खून की होली खेली गई। दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई। घटना में एक महिला समेत दो लोगों की जान चली गई। जबकि एक विवाहिता जख्मी हो गई। आपसी विवाद में घटना हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को मुख्य सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोग त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।हंगामा की सूचना पाकर प......

bihar news image
bihar

भागलपुर में जहरीली शराब पीने से चार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा

BHAGALPUR :बिहार में जहरीली शराब ने अब तक कई लोगों की जान ले ली है.ताजा मामला भागलपुर जिले का है. यहां लगातार जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा सामने आ रहा है. वहीं रविवार के दिन विश्विद्यालय थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हुई है. इससे पहले भी भागलपुर में चार लोगों की मौत हो गई है.भागलपुर में जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें ......

bihar news image
bihar

बिहार : होली के दिन जहरीली शराब कांड! संदिग्ध परिस्थितियों 11 लोगों की मौत

BANKA : बड़ी खबर बांका जिले से सामने आ रही है यहां जहरीली शराब पीने की वजह से कई लोगों की मौत की खबर है. अमरपुर में सात लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. वहीं कई लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे हैं. हालांकि जहरीली शराब से मौत की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.वहीं मधेपुरा जिला के मुरलीगंज में 4 लोगों की संदिग्ध मौत हो गयी ......

bihar news image
bihar

बिहार : प्यार, शादी, धोखा और मर्डर.. पूरी फ़िल्मी है ये कहानी, बोलेरो से मिली लाश तो खुला राज

NAWADA : बिहार में प्यार, शादी, धोखे और मर्डर की सनसनीखेज कहानी सामने आई जो अक्सर फिल्मों में ही नजर आती है. पुलिस की गश्ती टीम को चेकिंग के दौरान बोलेरो से एक युवती की लाश मिली. पूछताछ में जो बात सामने आई वह हैरान करने वाली है. सभी युवती की लाश ठिकाने लगाने ले जा रहे थे. यह कोई और नहीं बल्कि उसके ससुराल वाले ही थे.हत्या का यह मामला बांका जिले के स......

bihar news image
bihar

बिहार : डीजे ड्राईवर की मौत का मामला.. आक्रोशित भीड़ की आगजनी में हवलदार की मौत, कई गाड़ियां जलकर खाक

BETTIAH : बेतिया के नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र के बलथर थाना क्षेत्र में आक्रोशित भीड़ द्वारा एक हवलदार को जिंदा जलाकर मारने की खबर है। पुलिस की पिटाई में डीजे ड्राईवर की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बलथर थाने में उग्र लोगों ने पुलिस पर फायरिंग की। लगभग 3 पुलिसकर्मी घायल हो गये। पूरा बलथर थाना क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।आक्रोशित भ......

bihar news image
bihar

बिहार : चुनावी रंजिश में युवकों पर तीर से जानलेवा हमला, जलसा का चंदा काटने में हुआ बवाल

ARARIA : अररिया में जलसा का चंदा काटने पहुंचे युवकों पर हथियारबंद अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामला अररिया ज़िला के भरगामा थाना क्षेत्र के वीर नगर का है। जहां चुनावी रंजिश को लेकर विवाद में तीर मार कर दो लोगों को घायल कर दिया है, जिसे अररिया सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।दरअसल पूर्व के चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपी......

bihar news image
bihar

बिहार : होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गयी 2 लड़कियां डूबीं, दो की जान बचाई गयी

GOPALGANJ :होली के दिन गोपालगंज में एक के दर्दनाक हादसा हुआ है। होली खेलने के बाद तालाब में नहाने के लिए गई चार लड़कियां गहरे पानी में डूब गई हैं। डूबी हुई लड़कियों की चीख पुकार सुनकर दो लड़कियों को लोगों ने बचा लिया है लेकिन बाकी की 2 लड़कियों की डूबने से मौत हो गई है। घटना के बाद उस इलाके में कोहराम मचा हुआ है।घटना गोपालगंज के लछवार गांव की है। य......

bihar news image
bihar

होली के दिन पिता से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बेटे ने खुद को मार ली गोली

BHAGALPUR :होली के मौके पर एक बेटे ने अपने पिता से पैसे नहीं मिलने पर खुद को गोली मार ली है। घटना भागलपुर जिले के सबौर थाना इलाके की है। यहां इंग्लिश गांव के पास रहने वाले एक युवक ने खुद को गोली मार ली। युवक का नाम गोलू यादव बताया जा रहा है उसके पिता कृषि विभाग में गार्ड का काम करते हैं और घटना के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक होली क......

bihar news image
bihar

IPS अधिकारी लिपि सिंह का फेक प्रोफ़ाइल बनाया, पुलिस ने दर्ज किया केस

SAHARSA :सहरसा की एसपी और महिला आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह का फर्जी ट्विटर अकाउंट बना लिया गया है। दरअसल एसपी लिपि सिंह का एक फेक टि्वटर आईडी सक्रिय है और इसके जरिए जब कश्मीर फाइल जैसी फिल्म को लेकर ट्वीट किया गया तो अचानक से यह बात सामने आ गई। पुलिस ने इसकी जानकारी होने के बाद एसपी के निर्देश पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।एसपी लिपि सिंह के फे......

bihar news image
bihar

होली खेलने के बाद नहर में नहाने गये 3 युवक डूबे, 2 का शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी

ROHTAS:सासाराम से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां लालगंज नहर में नहाने के दौरान तीन युवक डूब गये। दो युवकों का शव बरामद किया गया है। जबकि तीसरे की तलाश जारी है। अब तक तीसरे युवक का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीण दोनों युवकों की खोजबीन में जुटे हैं। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ ह......

bihar news image
bihar

होली के दिन बड़ा हादसा, जीजा-साली की मौत

MUNGER: होली के दिन मुंगेर में बड़ा हादसा हुआ है। होली की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी है। दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा और साली की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक सुबोध बिंद की शादी दो सा......

bihar news image
bihar

राबड़ी देवी पर बनी 'महारानी' वेब सीरीज के बाद अब 'लालटेन' की बारी, लालू पर भोजपुरी फिल्म 'लालटेन' बनकर तैयार

DESK: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर कुछ महीने पहले महारानी नाम से वेब सीरीज बनी थी जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। अब पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भोजपुरी फिल्म लालटेन बनकर तैयार है।जैसा की आपकों मालूम होगा कि लालू यादव की पार्टी आरजेडी का चुनाव चिन्ह लालटेन है। भोजपुरी में लालटेन नाम से बनी फिल्म का अब तो ट्रेलर भ......

bihar news image
bihar

बिहार समेत देशभर में आज मनाई जा रही होली, हर तरफ रंग और गुलाल की बौछार

DESK: बिहार समेत देशभर में आज रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। होली के अवसर पर पड़ोसी, रिश्तेदार, दोस्त अपने गिले शिकवे दूर करके गले मिलकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। वही बिह......

bihar news image
bihar

पटना में 4 महिला सिपाही सस्पेंड, ड्यूटी से गायब रहने पर ASP ने की कार्रवाई

PATNA:BSAP-5 के 9 महिला सिपाहियों को होली पर विधि व्यवस्था संभालने के लिए लगाया गया था। लेकिन उनमें से 4 ड्यूटी से गायब मिली। जिसके बाद चारों महिला कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। इन पर विभागीय कार्रवाई किए जाने का भी आदेश दिया गया है।जिन महिला सिपाही को सस्पेंड किया गया उनमें वीणा कुमारी, चंपा देवी, मधु कुमारी आर्या और रीना कुमारी शामिल हैं।......

bihar news image
bihar

होली का सामान खरीदने गये 3 मजदूरों को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, दो की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक

AURANGABAD:होली के बीच एक दर्दनाक हादसा औरंगाबाद में हुई है। जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने तीन मजदूरों को रौंद दिया है। इस घटना में दो मजदूरों की घटनास्थल पर मौत हो गयी है जबकि एक की हालत काफी गंभीर हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर होली का सामान खरीदने के ल......

bihar news image
bihar

लखीसराय के DSP हटाए गए, स्पीकर के साथ दुर्व्यवहार का लगा था आरोप

PATNA :बिहार के प्रशासनिक के गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार ने लखीसराय के डीएसपी रंजन कुमार का तबादला कर दिया है। रंजन कुमार को लखीसराय से हटाते हुए अब मोतिहारी में अरेराज का डीएसपी बनाया गया है।आपकों बता दें कि स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के साथ दुर्व्यवहार का आरोप डीएसपी रंजन कुमार पर लगा था। इसे लेकर विधानसभा तक में हंगामा हुआ......

bihar news image
bihar

बिहार : होली पर महिला पर चढ़ा प्यार का बुखार, पति और तीन बच्चों को छोड़ आशिक के साथ हो गई फरार

BHOJPUR : एक महिला पर होली का खुमार इस तरह चढ़ा कि वह अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर अपने आशिक के साथ फरार हो गई. वह किसके साथ भागी है फिलहाल यह परिवार में किसी को नहीं पता. फरार हुई महिला के पति ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है. इस मामले में पुलिस छानबीन शुरू कर दी है.जानकरी के अनुसार महिला का पति सूरत स्थित किसी होजियरी कंपनी में नौकरी करता ह......

bihar news image
bihar

बिहार : पुलिस ने बैंक लूट कांड का किया खुलासा, चार जिंदा कारतूस के साथ 3 लुटेरे गिरफ्तार

NALANDA : दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक बड़गांव शाखा लूट कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए 3 लुटेरों को दो लोडेड पिस्टल चार जिंदा कारतूस 4 मोबाइल घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और डकैती के कुल 5 लाख 2 बरामद किया है.उक्त बातों की जानकारी नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने ने दी. उन्होंने बताया कि इन लोगों ने बीते 9 मार्च को दिनदहाड़े दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की श......

bihar news image
bihar

बिहार : होली पर परदेस से आए युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

JEHANABAD :खबर बिहार से आ रही है जहां होली पर्व के मौके पर बाहर से अपने गांव आए व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है तो वही परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.घटना जहानाबाद जिले के काको थाना अंतर्गत भेलू बीघा गांव की है. जहां ......

bihar news image
bihar

CM की सुरक्षा में चूक.. नीतीश की सभा में झूमते हुए पहुंच गया शराबी, पुलिस को देने लगा गाली

NALANDA :नीतीश कुमार शराबबंदी को लागू करने के लिए पूरी फ़ौज उतार दिए हैं. ड्रोन-हेलिकॉप्टर से शराबियों को खोजवा रहे हैं. लेकिन एक शराबी खुद मुख्यमंत्री की सभा में पहुंच गया और पुलिस वालों के साथ गाली गलौज करने लगा. अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना को सीएम की सुरक्षा में चूक भी माना जा रहा है. मामला नालंदा जिले के रहुई प्रखंड का है. गु......

bihar news image
bihar

बिहार : होली के खुमार में नशे में धुत मिला सिपाही, पुलिस ने किया गिरफ्तार

AURANGABAD : बिहार में 1 अप्रैल 2016 से शराबबन्दी है और शराबबन्दी को शत प्रतिशत लागू कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दृढ़ संकल्प है. इतना ही नहीं उनके द्वारा लगातार राज्य के प्रत्येक जिले के अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है और प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त किये जा रहे है. लेकिन बावजूद इसके जिन्हें शराबबन्दी की रोकथाम की जिम......

bihar news image
bihar

शराबबंदी कानून में संशोधन की तैयारी.. विधानसभा में पेश किया जायेगा बिल, जानिए क्या होगा बदलाव

PATNA :बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार अब नरम पड़ती दिख रही है. विधानसभा शराबबंदी कानून में संशोधन का विधेयक पश किया जायेगा. विधानसभा में बिहार मद्य निषेध और उत्पाद संशोधन विधेयक- 2022 लाने से पहले विधायकों के बीच इसकी कापियां बांटी गयी है. ताकि वह इसके प्रारूप से वाकिफ हो सकें. यह विधेयक इसी सत्र में पास किया जाना है.नए शराबबंदी कानून में पियक्कड़ो......

bihar news image
bihar

उर्जा मंत्री ने की घोषणा.. बिहार में बिजली सिस्टम के आधुनिकीकरण पर खर्च होंगे 10 करोड़ रुपए

PATNA : बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने विधानसभा में घोषणा कि बिहार के बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने और उसको बनाने आधुनिक और उसकी आधारभूत सरंचना को विक्सित करने के लिए विभाग अगले एक दो सालों में 10 हजार करोड़ से अधिक खर्च करेगा. वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ऊर्जा विभाग की बजटीय मांग पर सदन में कहा कि चौबीसों घंटे गुणवत......

bihar news image
bihar

बिहार : पुलिस से बचने के लिए कूद गया था तालाब में, चार दिन बाद मिला शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव

NALANDA :बिहार शरीफ के खानकाह मोहल्ला निवासी मोहम्मद कैसर का पुत्र मोहम्मद लाला का शव चार दिनों बाद तालाब से मिलने पर आक्रोशित मोहल्ले वासियों ने शव को लेकर गगन दीवान के समीप सड़क जाम कर दिया। इस दौरान जाम हटाने मौके पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित लोगों ने खदेड़ दिया और पुलिस के ऊपर पथराव किया। जिससे बिहार सर्किल के इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी......

  • <<
  • <
  • 641
  • 642
  • 643
  • 644
  • 645
  • 646
  • 647
  • 648
  • 649
  • 650
  • 651
  • >
  • >>

ट्रेंडिंग न्यूज़

Iran oil tanker

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?...

INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा...

Bihar News

छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा...

BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन

BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन...

Patna Airport

पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट...

Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!...

Patna News

PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां...

Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम!

Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम!...

Bihar News

बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान...

First Bihar

First Bihar Jharkhand is one of the best HyperLocal websites. We provide you with the realtime news from all the available topics of your concern.

Category

  • देश
  • खेल
  • मूवी मसाला
  • जुर्म
  • राजनीति
  • झारखंड
  • बिहार
  • करियर
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म

Follow Us

© 2026 First Bihar

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Website Designed By DotPlus Technologies — Leading Website Design Company in Patna