Purnea News: शुरू होते ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, लाभुकों से वसूले जा रहे इतने रुपए BIHAR NEWS : विधानसभा चुनाव से पहले हर किसी को खुश करने में जुटी बिहार सरकार, युवाओं के लिए इन जगहों पर हो रही सरकारी बहाली छपरा में बढ़ा सियार का आतंक, एक साथ 10 सियारों ने बुजुर्ग पर हमला कर अंगूठा काटा Gym Workout: मसल्स बनाने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाना नहीं, सही एक्सरसाइज और वर्कआउट प्लान है जरूरी; जानिए... BIHAR ELECTION : बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष इस विधानसभा सीट से लडेंगे चुनाव, सीट बंटवारें से पहले ही कर दिया एलान Purnea Crime News: पूर्णिया में सब्जी मंडी अध्यक्ष नियुक्ति पर विरोध से बढ़ा तनाव, बैठक से पहले गोलीबारी से हड़कंप Purnea Crime News: पूर्णिया में सब्जी मंडी अध्यक्ष नियुक्ति पर विरोध से बढ़ा तनाव, बैठक से पहले गोलीबारी से हड़कंप फुहा फुटबॉल टूर्नामेंट 2025: दक्षिण इकौना ने शाहाबाद हीरोज आरा को 3-0 से हराकर जीता खिताब SSC CGL का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड Satyanarayan Katha : आस्था के नाम पर यह कैसा आदेश ? पूजा में शामिल होने के लिए जारी हुआ सरकारी आदेश, जानिए क्या है वजह
1st Bihar Published by: Updated Mon, 21 Mar 2022 02:51:14 PM IST
- फ़ोटो
ARARIA : अररिया में रिश्तों को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अवैध संबंध का विरोध करने पर अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा घर से भाग गया। घटना रानीगंज प्रखंड के बौसी थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक पहुंसरा पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी कानदान हेम्ब्रम के बेटे मंजू हेम्ब्रम का अपनी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंजू हेम्ब्रम की मां बड़की देवी इस बात का लगातार विरोध कर रही थी। बीते शनिवार की रात भी बहू और बेटे के संबंध को लेकर मां बड़की देवी ने बेटा मंजू को फटकार लगाई थी।
ग्रामीणों की मानें तो कानदान हेम्ब्रम का बड़ा बेटा काम के सिलसिले में पंजाब मे रहता था। छोटे बेटे मंजू हेम्ब्रम का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था। वारदात वाले दिन भी इस बात को लेकर मृतका बड़की देवी ने आरोपी बेटे को कहा था कि देवर-भाभी के बीच का यह रिश्ता गलत है। मृतका ने बेटे को शादी कर अपनी पत्नी के साथ रहने की सलाह दी। इस बात से आरोपी मंजू आगबबूला हो गया और घर से दबिया निकाल कर मां पर हमला बोल दिया।
आरोपी ने नशे की हालत में पहले अपनी मां के दोनों हाथों को काट दिया और उससे भी मन नहीं भरा तो मां की गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से भाग गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और खेत में छिपे आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।