ब्रेकिंग
पार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरलबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियतपार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरलबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियत

लालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकार

Lalu Yadav Rabri Devi Security: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल कर दी गई है। दोनों नेताओं को बुलेटप्रूफ वाहन सहित कड़ी सुरक्षा प्रदान की गई है, जिससे पहले हटाई गई सुरक्षा व्यवस्था फिर से लागू हो गई है।

Lalu Yadav Rabri Devi Security
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Lalu Yadav Rabri Devi Security: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। दोनों नेताओं को फिर से जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल कर दी गई है। इसके तहत उन्हें बुलेटप्रूफ वाहन सहित कड़ी सुरक्षा प्रदान की गई है।


बिहार सरकार ने हाल ही में लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद उनकी जेड प्लस सुरक्षा हटाने का निर्णय लिया था। इस फैसले के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपनी बची हुई सरकारी सुरक्षा भी लौटा दी थी।


राजनीतिक विवाद भी हुआ था

सुरक्षा में कटौती को लेकर राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया था। राजद ने आरोप लगाया था कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए उनकी सुरक्षा में कमी की गई है। वहीं, इस फैसले से नाराज होकर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी थी।


अब फिर से बढ़ाई गई सुरक्षा

अब सरकार ने सुरक्षा समीक्षा के बाद एक बार फिर लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को जेड श्रेणी की सुरक्षा बहाल कर दी है, जिसमें विशेष सुरक्षा बल और बुलेटप्रूफ वाहन की व्यवस्था शामिल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता