ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले? ✦बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल✦नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई✦मधुबनी में ASI की मौत पर बड़ा खुलासा, बोरे में शव मिलने की खबर पर SSP ने तोड़ी चुप्पी; हत्या का केस दर्ज, DNA टेस्ट से खुलेगा राज!✦बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं, तेजस्वी यादव ने बोला तीखा हमला, कहा..NDA विधायक ही जनता को लूट रहे✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले? ✦बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल✦नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई✦मधुबनी में ASI की मौत पर बड़ा खुलासा, बोरे में शव मिलने की खबर पर SSP ने तोड़ी चुप्पी; हत्या का केस दर्ज, DNA टेस्ट से खुलेगा राज!✦बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं, तेजस्वी यादव ने बोला तीखा हमला, कहा..NDA विधायक ही जनता को लूट रहे

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले?

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात को लेकर प्रशांत किशोर ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि दोनों की मुलाकात एक श्राद्ध कार्यक्रम में सामाजिक और राजनीतिक शिष्टाचार के तहत हुई थी। इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

Bihar Politics
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। इस मुलाकात पर अब प्रशांत किशोर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात केवल सामाजिक और राजनीतिक शिष्टाचार के तहत हुई थी। इसका कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।





प्रशांत किशोर ने कहा कि वह एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। भारतीय संस्कृति हमें दूसरों से मुलाकात के दौरान सामाजिक और राजनीतिक शिष्टाचार बनाए रखने की सीख देती है। इसी परंपरा का पालन करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।





उन्होंने आगे कहा, सम्राट चौधरी से मेरी मुलाकात का यह मतलब नहीं है कि वह सातवीं फेल से अचानक पीएचडी की डिग्री हासिल कर लेंगे। अगर उन पर आपराधिक आरोप हैं या मैंने पहले उन्हें अपराधी कहा है, तो मुलाकात के बाद मैं उन्हें संत या महात्मा कहने नहीं लगूंगा। लोग इस तरह का भ्रम न पालें।




प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी पहले यही बात कही थी। उन्होंने नीतीश कुमार के साथ काम भी किया है और उनका राजनीतिक विरोध भी किया है, लेकिन उनका किसी से व्यक्तिगत विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव या किसी अन्य नेता से भी उनका कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है।




अपनी राजनीति के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी लड़ाई बिहार में सुधार के लिए है। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति, जाति, सामाजिक वर्ग या राजनीतिक पार्टी के खिलाफ नहीं है। उनकी राजनीति का मुख्य उद्देश्य बिहार में बदलाव और सुधार लाना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता