ब्रेकिंग
इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व

गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचकर रोहित सिंह ने उद्धव ठाकरे को चेताया, बोले- छठी मैया से टकराने की गलती मत करना

Politics News: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचकर युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह ने छठ पूजा को लेकर उद्धव ठाकरे पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने छठी मैया के महाव्रत को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार और पूर्वांचल के लोगों की आस्था से खिलवाड़...

गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचकर रोहित सिंह ने उद्धव ठाकरे को चेताया, बोले- छठी मैया से टकराने की गलती मत करना
Ramakant kumar
2 मिनट

Politics News: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचकर युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. उन्होंने छठ पूजा को लेकर उद्धव ठाकरे को चेतावनी देते हुए कहा कि छठी मैया के महाव्रत को रोकने की ताकत न तो उनमें है और न ही उनके लोगों में.


रोहित सिंह ने गेटवे ऑफ इंडिया से अपना बयान जारी करते हुए कहा, “मैं मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर खड़ा हूं और यहां से उद्धव ठाकरे जी को चेतावनी देता हूं कि छठी मैया के व्रत से टकराने का प्रयास मत कीजिएगा.” उन्होंने कहा कि छठ महापर्व बिहार, पूर्वांचल और दुनिया भर में रहने वाले लोगों की आस्था से जुड़ा पर्व है. इस पर्व के साथ टकराने की शक्ति किसी में नहीं है.


उन्होंने कहा कि छठी मैया की कृपा महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत देश और दुनिया के लोगों पर बरस रही है. छठ पूजा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि समानता, समता और लोक आस्था का प्रतीक है.


वोट की राजनीति को लेकर उद्धव ठाकरे पर निशाना

रोहित सिंह ने उद्धव ठाकरे पर वोट की आकांक्षा में लोगों को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे बार-बार देश के लोगों को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं.


रोहित सिंह ने अपने बयान में दोहराया कि छठी मैया के महाव्रत से टकराने के बारे में भी नहीं सोचना चाहिए. उन्होंने कहा कि छठ पूजा बिहार और पूर्वांचल के लोगों की गहरी आस्था से जुड़ी हुई है और इस पर्व का सम्मान किया जाना चाहिए.