ब्रेकिंग
Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत✦Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजर

Patna News: बांकीपुर उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। आईजी जितेंद्र राणा ने असामाजिक तत्वों पर CCA के तहत कार्रवाई, जेल से बाहर आने वाले अपराधियों पर निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए।

Bankipur By Election
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: 30 जुलाई को होने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सेंट्रल रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने पटना के एसएसपी और सात जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कई अहम निर्देश जारी किए।


बैठक में आईजी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर चुनाव का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सभी एसपी को अपने-अपने क्षेत्रों के सक्रिय और चुनाव प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। ऐसे लोगों के खिलाफ क्राइम कंट्रोल एक्ट (CCA) की धारा-3 के तहत कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी, ताकि चुनाव से पहले उन्हें संबंधित क्षेत्र से तड़ीपार किया जा सके।


आईजी ने निर्देश दिया कि जेल में बंद कुख्यात अपराधियों की भी सूची तैयार की जाए। जिन अपराधियों के चुनाव के दौरान जेल से बाहर आने की संभावना है और जिनसे चुनाव प्रभावित होने का खतरा है, उनके खिलाफ CCA की धारा-12 के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जमानत पर बाहर चल रहे अपराधियों की गतिविधियों पर भी 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।


समीक्षा बैठक में आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। आईजी ने चेतावनी दी कि यदि किसी थाना प्रभारी या पुलिस अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी थानों को गश्त बढ़ाने और खुफिया तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।


चुनाव के दौरान धनबल और नशे के इस्तेमाल को रोकने के लिए निगरानी टीमों और फ्लाइंग स्क्वायड को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। अवैध नकदी, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर विशेष नजर रखी जाएगी।


इसके अलावा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के लिए विशेष मॉनिटरिंग टीम 24 घंटे सक्रिय रहेगी। होटल, लॉज और हॉस्टलों में सघन जांच अभियान चलाया जाएगा, ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति वहां ठिकाना न बना सके। गंगा के दियारा क्षेत्रों में भी विशेष पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है।


आईजी जितेंद्र राणा ने कहा कि चुनाव के दौरान जातीय या क्षेत्रीय तनाव फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता