ब्रेकिंग
Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत✦Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत

Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली

बेगूसराय के बछवाड़ा में छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बदमाशों ने भाई-बहन को गोली मार दी। मोनू कान पकड़कर माफी मांगता रहा और उठक-बैठक भी की, लेकिन हमलावरों ने नहीं बख्शा। जानिए पूरी घटना।

Bihar news
Bihar news
© Reporter
Tejpratap
Tejpratap
6 मिनट

 Bihar News : बेगूसराय में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के दिन एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। खेत में आलू रोप रहे भाई-बहन को बदमाशों ने पहले अपने सामने खड़ा किया। इसके बाद भाई से कान पकड़कर माफी मंगवाई गई। बताया जा रहा है कि युवक ने बदमाशों के सामने उठक-बैठक भी की और बार-बार खुद को बेगुनाह बताते हुए छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। लेकिन बदमाशों का दिल नहीं पसीजा। आरोप है कि माफी मांगने के बावजूद अपराधियों ने भाई-बहन पर गोलियां बरसा दीं। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


मामला बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के छोटी मरांची खुर्द गांव स्थित कलकाही बहियार का है। यहां सोमवार, 16 नवंबर 2026 को छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बदमाशों ने खेत में काम कर रहे भाई-बहन को निशाना बनाया। गोली लगने से घायल दोनों को आनन-फानन में दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


घायलों की पहचान छोटी मरांची खुर्द निवासी अनिल महतो के बेटे 18 वर्षीय मोनू कुमार और बेटी 23 वर्षीय आरती कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमले में मोनू के पेट में गोली लगी है, जबकि उसकी बहन आरती की छाती में गोली लगी है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।


इस पूरी घटना को लेकर घायलों की बड़ी बहन डोली कुमारी ने जो जानकारी दी है, वह बेहद हैरान करने वाली है। उनके मुताबिक, घटना के समय मोनू और आरती खेत में आलू रोपने का काम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे। बदमाशों को देखते ही मोनू ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन उसकी बहन आरती ने उसे रोक दिया। आरती ने भाई से कहा कि भागो मत, यहीं रहो।


इसके बाद दोनों भाई-बहन बदमाशों के सामने खड़े हो गए। आरोप है कि बदमाशों ने मोनू को अपने सामने माफी मांगने के लिए मजबूर किया। अपनी जान बचाने के लिए मोनू ने कान पकड़कर माफी मांगी। इतना ही नहीं, उसने बदमाशों के कहने पर उठक-बैठक भी की। वह लगातार कहता रहा कि उसका उनके आपसी विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। अगर उससे कोई गलती हुई है तो वह माफी मांगने को तैयार है।


परिजनों के अनुसार, मोनू ने बदमाशों को समझाने की पूरी कोशिश की। उसने खुद को विवाद से अलग बताते हुए छोड़ देने की गुहार लगाई। लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद हमलावरों ने कोई रहम नहीं दिखाया और अचानक दोनों भाई-बहन पर गोलियां चला दीं। गोली लगते ही दोनों खेत में गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। परिजनों का आरोप है कि जाते-जाते बदमाशों ने केस लड़ने की बात भी कही।


परिवार की ओर से घटना के पीछे पुरानी रंजिश और गोतिया विवाद को वजह बताया जा रहा है। डोली कुमारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ समय से आपसी विवाद चल रहा था। इसी विवाद में बदमाश मोनू पर दूसरे पक्ष का साथ देने का आरोप लगा रहे थे। हालांकि, मोनू ने इस विवाद में शामिल होने से इनकार किया था। उसने साफ कहा था कि उसका किसी भी पक्ष के झगड़े से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद उसे निशाना बनाया गया।


घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद बछवाड़ा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है, ताकि वारदात से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।


इस मामले में तेघड़ा डीएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में तीन से चार महीने पहले दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि इसी पुरानी रंजिश में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। डीएसपी ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है।


फिलहाल इस वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर खेत में काम कर रहे भाई-बहन को किस बात की सजा दी गई? जब मोनू हाथ जोड़कर और कान पकड़कर माफी मांग रहा था, तब भी बदमाशों ने उस पर गोली क्यों चलाई? उसकी बहन आरती को भी किस वजह से निशाना बनाया गया? इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आ सकेंगे। छठ जैसे पवित्र पर्व के दिन हुई इस गोलीबारी से छोटी मरांची खुर्द गांव में मातम और दहशत का माहौल है

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता