ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

पटना के चर्चित हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया अरेस्ट; सुपारी देकर कराई थी हत्या

Patna Crime News: पटना पुलिस ने चर्चित आनंद कुमार हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि पारिवारिक जमीन विवाद के चलते सुपारी देकर हत्या कराई गई थी।

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना पुलिस ने चर्चित आनंद कुमार हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (SIT) ने की है। 


बीते 30 मई 2026 को बेऊर थाना क्षेत्र में बाईपास किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान आनंद कुमार, निवासी पैठानी नत्थुपुर, पटना के रूप में हुई थी। परिजनों के आवेदन पर बेऊर थाना कांड संख्या 320/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत जांच शुरू की गई।


जांच के दौरान पहले 4 जून को उमेश कुमार उर्फ सुताली राय को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। 


पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि आनंद कुमार की हत्या सुपारी देकर कराई गई थी। पुलिस के अनुसार, हत्या को अंजाम देने वाले शूटर पहले से ही दीदारगंज थाना के एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। जांच में यह भी सामने आया कि हत्या की मुख्य वजह आनंद कुमार और भुटाली राय के बीच लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक जमीन विवाद था।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव कुमार (47), आदर्श कुमार उर्फ गोलू (25), रौशन कुमार (20) और गौरी शंकर (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता