ब्रेकिंग
नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले? ✦बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले? ✦बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल

चिमनी भट्ठा पर काम करने वाली महिला की गला दबाकर हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित श्रीनगर भकुरा गांव के एक चिमनी भट्ठा पर 35 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नालंदा निवासी सुहागिया देवी के रूप में हुई है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर भकुरा गांव स्थित चिमनी भट्ठा पर शुक्रवार की तड़के एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका के गले पर निशान पाए गए हैं। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।





घटना के बाद चिमनी भट्ठा पर मौजूद मजदूरों एवं मालिक द्वारा इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए।





मृतका की पहचान नालंदा जिले के निवासी दिनेश चौहान की 35 वर्षीया पत्नी सुहागिया देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से अपने पति के साथ श्रीनगर भकुरा गांव स्थित चिमनी भट्ठा पर रहकर मजदूरी करती थी।




फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता