ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime News: मोतिहारी में ज्वेलरी दुकानदार से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चोरी का माल खरीदने वाला भी शामिल है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले ज्वेलरी दुकानदार से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने लूटकांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 


गिरफ्तार आरोपियों में चोरी के गहने खरीदने वाला एक व्यक्ति भी शामिल है। मुफस्सिल थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गोलू कुमार, श्रीराम कुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार और चोरी के गहने खरीदने वाले अवधेश शाह को गिरफ्तार किया।


पुलिस के अनुसार, पिछले महीने गोढ़वा चौक के पास ज्वेलरी दुकानदार से लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दो अपाचे मोटरसाइकिलों से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल विशेष टीम का गठन कर तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की।


सदर डीएसपी-2 जीतेश पांडे ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई ज्वेलरी लूट की घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से ज्वेलरी लूटकांड का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया गया है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता