ब्रेकिंग
Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री✦बिहार की इस रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार... 1163 करोड़ का टेंडर जारी, नवगछिया से जुड़ेंगे देवघर और सीमांचल✦रजिस्ट्रेशन के बहाने बुलाया... फिर छात्रा से करने लगा गंदी हरकत, प्रधान शिक्षक पर मां ने दर्ज कराई FIR✦सांबा बॉर्डर पर पकड़ा गया बिहार का युवक, पाकिस्तानी कनेक्शन से मचा हड़कंप; घर पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम✦Bihar News : ‘बात नहीं करोगी तो जान दे दूंगा’... प्रेमिका को वीडियो कॉल करते-करते ट्रेन के आगे पहुंचा बिहार का छात्र✦Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री✦बिहार की इस रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार... 1163 करोड़ का टेंडर जारी, नवगछिया से जुड़ेंगे देवघर और सीमांचल✦रजिस्ट्रेशन के बहाने बुलाया... फिर छात्रा से करने लगा गंदी हरकत, प्रधान शिक्षक पर मां ने दर्ज कराई FIR✦सांबा बॉर्डर पर पकड़ा गया बिहार का युवक, पाकिस्तानी कनेक्शन से मचा हड़कंप; घर पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम✦Bihar News : ‘बात नहीं करोगी तो जान दे दूंगा’... प्रेमिका को वीडियो कॉल करते-करते ट्रेन के आगे पहुंचा बिहार का छात्र

बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....

Bihar Police: बिहार सरकार ने पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली और सिवान में नवसृजित पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पदों का क्षेत्राधिकार तय कर दिया है। गृह विभाग ने एसपी (ग्रामीण) और वरीय पुलिस अधीक्षक के अधिकारों को लेकर विस्तृत आदेश जारी किया है।

Bihar Police Bihar SP Rural Bihar Home Department Rural SP Jurisdiction Motihari SP Rural Samastipur SP Rural Madhubani SP Rural Vaishali SP Rural Siwan SP Rural
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Police: बिहार सरकार ने हाल ही में सूबे के 5 संवेदनशील जिलों में पुलिस अधीक्षण (ग्रामीण) का पद सृजित किया है. ये जिले हैं पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर,मधुबनी, वैशाली और सिवान. इन जिलों में एसपी के एक से अधिक पद सृजित होने की वजह से हितों का टकराव होने की संभावना है. ऐसे में गृह विभाग ने समय से पहले ही क्षेत्राधिकार का निर्धारण कर दिया है,ताकि समस्या न हो.  

गृह विभाग द्वारा 2 जुलाई को जारी संकल्प में कहा गया है कि, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मोतिहारी के जिम्मे अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पकडीदयाल और एसडीपीओ रक्सौल क्षेत्र के आने वाले सभी थाने होंगे. वहीं एसपी (ग्रामीण) समस्तीपुर के जिम्मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा, दलसिंहसराय और पटोरी एसडीपीओ के सभी थाने होंगे. 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुबनी के जिम्मे एसडीपीओ झंझारपुर, बेनीपट्टी, जयनगर और फुलपरास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का थाना क्षेत्र होगा.  पुलिस अधीक्षक वैशाली (ग्रामीण) के जिम्मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महुआ, एसडीपीओ महनार और लालगंज अंचल के थाना क्षेत्र होंगे. जबकि पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिवान के जिम्मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज और मैरवा एवं आंदर अंचल के सभी थाना होंगे. 

गृह विभाग के संकल्प में कहा गया है कि, पुलिस अनुमंडल अरेराज एवं पुलिस अनुमंडल चकिया के अंर्तगत दर्ज केसों का सुपरविजन पूर्व की तरह वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वीचंपारण (मोतिहारी) के द्वारा किया जायेगा. पांच जिलों में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति के बाद पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर,मधुबनी, वैशाली और सिवान के एसपी वरीय पुलिस अधीक्षक के रूप में होंगे. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता