ब्रेकिंग
Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री✦बिहार की इस रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार... 1163 करोड़ का टेंडर जारी, नवगछिया से जुड़ेंगे देवघर और सीमांचल✦रजिस्ट्रेशन के बहाने बुलाया... फिर छात्रा से करने लगा गंदी हरकत, प्रधान शिक्षक पर मां ने दर्ज कराई FIR✦सांबा बॉर्डर पर पकड़ा गया बिहार का युवक, पाकिस्तानी कनेक्शन से मचा हड़कंप; घर पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम✦Bihar News : ‘बात नहीं करोगी तो जान दे दूंगा’... प्रेमिका को वीडियो कॉल करते-करते ट्रेन के आगे पहुंचा बिहार का छात्र✦Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री✦बिहार की इस रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार... 1163 करोड़ का टेंडर जारी, नवगछिया से जुड़ेंगे देवघर और सीमांचल✦रजिस्ट्रेशन के बहाने बुलाया... फिर छात्रा से करने लगा गंदी हरकत, प्रधान शिक्षक पर मां ने दर्ज कराई FIR✦सांबा बॉर्डर पर पकड़ा गया बिहार का युवक, पाकिस्तानी कनेक्शन से मचा हड़कंप; घर पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम✦Bihar News : ‘बात नहीं करोगी तो जान दे दूंगा’... प्रेमिका को वीडियो कॉल करते-करते ट्रेन के आगे पहुंचा बिहार का छात्र

लोजपा (रामविलास) के विधायक की गाड़ी से आए गुंडों का उपद्रव, दुकान में घुसकर जमकर किया हंगामा और मारपीट; केस दर्ज

Bihar Crime News: औरंगाबाद में लोजपा (रामविलास) के विधायक की गाड़ी से पहुंचे लोगों पर दुकान में घुसकर मारपीट, हंगामा और 70 हजार रुपये लूटने का आरोप लगा है। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद में लोजपा (रामविलास) के विधायक की गाड़ी से आए गुंडों ने एक दुकान में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान बदमाशों ने दुकानदार और उसके स्टाफ से गाली गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। 


दरअसल, औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला रीना कुमारी ने अपने पति के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद थी। तभी डॉक्टर आर्यन, जो सदर अस्पताल में तैनात है अपने ड्राइवर के साथ गाड़ी बनवाने के लिए पहुंचे।


गाड़ी का पंचर बनाने के बाद जब महिला के पति ने पैसे मांगे तो डॉ. आर्यन गाली गलौज करने लगा और फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। 10 से 15 लोग लोजपा(रामविलास) के विधायक डॉक्टर प्रकाश चंद्र की गाड़ी से उसकी दुकान पर पहुंचे और महिला के पति और बेटे के अलावा दुकान में काम करने वाले लोगों के साथ मारपीट करने लगे। 


इस दौरान काउंटर में रखे 70 हजार रुपए भी लूट लिए गए। फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दाउदनगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और स मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।


लोजपा (रामविलास) के विधायक की गाड़ी से आए गुंडों का उपद्रव, दुकान में घुसकर जमकर किया हंगामा और मारपीट; केस दर्ज


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता