ब्रेकिंग
पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान

पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान यात्री के बैग से तीन जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है. CISF ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Patna Airport
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Airport: हवाई अड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस बरामदगी के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।


मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लिया और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। CISF के लिखित आवेदन के आधार पर हवाई अड्डा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।


हवाई अड्डा थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद कारतूस के संबंध में पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि कारतूस किस उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे। साथ ही, आरोपी के पास किसी प्रकार का वैध लाइसेंस या दस्तावेज है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। 


फिलहाल पुलिस द्वारा अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनज़र एयरपोर्ट पर जांच प्रक्रिया को और सख्त कर दिया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता