Hindi News / news / Bihar Weather : बिहार में तेजी से बदल रहा है मौसम, 24 घंटे...

Bihar Weather : बिहार में तेजी से बदल रहा है मौसम, 24 घंटे में और ऊपर चढ़ा पारा

1st Bihar Published by: Updated Mar 21, 2022, 7:23:56 AM

Bihar Weather : बिहार में तेजी से बदल रहा है मौसम, 24 घंटे में और ऊपर चढ़ा पारा

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में तेजी से मौसम बदल रहा है. मार्च महीने के तीसरे हफ्ते में ही गर्मी ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बिहार में राजधानी पटना समेत कई शहरों में इस वक्त चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है. पारा 41 के पार जा चुका है. यहां मौसम विभाग की तरफ से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके मुताबिक रविवार को होली के दिन बिहार में बांका का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 


राज्य के ज्यादातर जिलों में पारा 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच है. पटना में भी अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से बहुत ज्यादा ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बिहार में बारिश के कोई आसार नहीं है. लिहाजा गर्मी का सितम लोगों को इसी तरह झेलना पड़ेगा. 


रविवार को बांका राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा. यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बक्सर और बेगूसराय का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. बिहार में सबसे कम तापमान सहरसा के अगवानपुर का रहा. यहां न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है. उसके मुताबिक 24 मार्च तक ज्यादातर जिलों में पारा 40 डिग्री या उसके आसपास रहने की उम्मीद है. पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा में आज अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री तक हो सकता है जबकि 24 मार्च को 38 से 40 डिग्री तक के पारा रहने की उम्मीद है. दक्षिण पूर्वी बिहार जैसे भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में आज भी पारा 38 से 40 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा सकता है. बिहार में फिलहाल में किसी भी इलाके के अंदर बारिश की एक बूंद भी नहीं पड़ी है और ना ही निकट भविष्य में बारिश की कोई संभावना है. लिहाजा मार्च महीने में ही गर्मी के सितम से लोग परेशान हो रहे हैं.