ब्रेकिंग
क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल

बिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

Bihar Crime News: दरभंगा में अपराधियों ने दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहने लूट लिए और मौके से फरार हो गए. चार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। चार बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान का निशाना बनाया और दुकान में घूसकर 15 से 20 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए।


जानकारी के मुताबिक, लूट की यह वारदात नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में हुई है। चार अपराधियों ने मनोज कुमार शाह के प्रेम ज्वेलर्स में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकान में मौजूद लोगों को बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट की। इसके बाद वहां से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को पकड़ लेने का दावा किया है। उधर, दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता