1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated Mar 19, 2022, 7:41:30 PM
- फ़ोटो
GOPALGANJ : होली के दिन गोपालगंज में एक के दर्दनाक हादसा हुआ है। होली खेलने के बाद तालाब में नहाने के लिए गई चार लड़कियां गहरे पानी में डूब गई हैं। डूबी हुई लड़कियों की चीख पुकार सुनकर दो लड़कियों को लोगों ने बचा लिया है लेकिन बाकी की 2 लड़कियों की डूबने से मौत हो गई है। घटना के बाद उस इलाके में कोहराम मचा हुआ है।
घटना गोपालगंज के लछवार गांव की है। यहां होली के बाद नहाने गई चार लड़कियां गहरे पानी में चली गयीं। जब वह डूबने लगी तो चिल्लाना शुरू कर दिया। लड़कियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तालाब में कूद पड़े और किसी तरह दो लड़कियों को बाहर निकाला हालांकि दो लड़कियां इस हादसे में डूबकर मर गई। मृतक लड़कियों की पहचान 11 साल की सपना और 14 साल की करिश्मा के तौर पर हुई है।
इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद थावे थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। उसने दोनों मृतक लड़कियों का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। प्रशासन मृतक लड़कियों के परिजनों को सरकारी मुआवजा दिलाने के लिए आगे की कार्यवाही शुरू कर चूका है। घटना के बाद प्रशासन ने तालाब में बच्चों के नहाने पर रोक लगा दिया है।