Hindi News / news / CM नीतीश के गृह जिले में अपराधियों का तांडव जारी, फिर 2 लोगों...

CM नीतीश के गृह जिले में अपराधियों का तांडव जारी, फिर 2 लोगों की गोली मारकर की हत्या

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Jun 13, 2020, 7:31:55 AM

CM नीतीश के गृह जिले में अपराधियों का तांडव जारी, फिर 2 लोगों की गोली मारकर की हत्या

- फ़ोटो

NALANDA: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में अपराधियों का तांडव जारी है.  अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. नांलदा में 48 घंटे में 6 लोगों की हत्या कर दी है. 

पहली घटना तेलमर थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव में घटी है. जहां पैक्स चुनाव की रंजिश को लेकर अपराधियों ने शंभू सिंह को गोली मारकर हत्या कर दिया. किसी भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी है.

दूसरी घटना करायपशुराय थाना क्षेत्र के चिश्तीपुर गांव की है. जहां अपराधियों ने घर से बुलाकर बुजुर्ग को गोली मार हत्या कर दिया.  घटना के बारे में बताया जाता है कि बुजुर्ग बिनेश्वर उर्फ साधु जी गांव के ही कुछ लोगों को शराब व अन्य गलत कामों से दूर होने की बात कहते थे. जिससे अपराधियों को नागवार गुजरा और उसे बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दिया. पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इसके पूर्व गुरुवार की रात्रि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने चार लोगों की हत्या कर दी थी.  इस तरह पिछले 48 घंटे के दौरान 6 लोगों की हत्या से पुलिस प्रशासन की चुस्ती पर एक बार फिर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है.