ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

गोपालगंज में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, बरौली अंचल का राजस्व पदाधिकारी 6 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

गोपालगंज के बरौली अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व पदाधिकारी विजय सिंह को निगरानी विभाग ने दाखिल-खारिज के नाम पर 6 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

bihar
हम नहीं सुधरेंगे!
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ :- बिहार में घूसखोर अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं, आए दिन ये रंगेहाथ घूस लेते पकड़े जा रहे हैं, लेकिन इस कार्रवाई के बावजूद ऐसा लगता है कि घूसखोरों में डर खत्म हो गया है। यही कारण है कि आए दिन कोई ना कोई घूस लेते पकड़ा जा रहा है। इस बार गोपालगंज में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बरौली अंचल में पदस्थापित राजस्व पदाधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। 


मामला गोपालगंज जिले के बरौली अंचल कार्यालय से जुड़ा हुआ है, जहां पदस्थापित राजस्व पदाधिकारी विजय सिंह को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 6 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, बघैची गांव निवासी शैलेंद्र कुमार का करीब 9.9 डिसमिल जमीन के दाखिल–खारिज से संबंधित मामला लंबित था। आरोप है कि इस दाखिल–खारिज के एवज में राजस्व पदाधिकारी द्वारा पहले 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। 


बाद में बातचीत के दौरान रिश्वत की राशि घटाकर 6 हजार रुपये तय की गई। रिश्वत देने में असमर्थ शैलेंद्र कुमार ने निगरानी विभाग से संपर्क किया और पूरे मामले की लिखित शिकायत निगरानी थाना में दर्ज कराई। शिकायत के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा मामले का सत्यापन कराया गया, जिसमें यह स्पष्ट रूप से प्रमाणित हुआ कि राजस्व पदाधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने ट्रैप टीम का गठन किया और योजनाबद्ध तरीके से आज कार्रवाई की गई। जैसे ही राजस्व पदाधिकारी विजय सिंह ने परिवादी से रिश्वत की रकम स्वीकार की, उसी समय निगरानी टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 


नागेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बताया कि “एक परिवादी द्वारा निगरानी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि बरौली अंचल में पदस्थापित राजस्व पदाधिकारी द्वारा दाखिल–खारिज के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन कराया गया, जो सही पाया गया। इसके बाद ट्रैप टीम का गठन कर आज आरोपी को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद बरौली अंचल कार्यालय सहित पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल आरोपी राजस्व पदाधिकारी से पूछताछ की जा रही है और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए निगरानी थाना ले जाया जा रहा है। निगरानी विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और किसी भी सरकारी कर्मचारी को कानून से ऊपर नहीं समझा जाएगा।

REPORT:- NAMO NARAYAN MISHRA गोपालगंज में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, बरौली अंचल का राजस्व पदाधिकारी 6 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

गोपालगंज में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, बरौली अंचल का राजस्व पदाधिकारी 6 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार