ब्रेकिंग
जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

PATNA: बैंक डकैत अमन शुक्ला हत्याकांड का खुलासा, 3 शूटर गिरफ्तार

पटना में 5 जनवरी को हुए बैंक डकैत अमन शुक्ला हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया। सुपारी देकर हत्या करवाने वाले सोनू उर्फ कल्लू और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में बीते 5 जनवरी को हुई बैंक डकैत अमन शुक्ला हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या की साजिश अमन के पुराने साथी ने रची थी।। सोनू उर्फ कल्लू ने अमन शुक्ला की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। 


पटना एसएसपी के अनुसार, यह हत्या आपसी वर्चस्व और आपराधिक योजना से जुड़ी थी। अमन शुक्ला को विवाद में शामिल नहीं करने को लेकर उपजे तनाव के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिसिया जांच में सामने आया कि सोनू उर्फ कल्लू ने खुद पर शक न जाए, इसके लिए पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जबकि बाहर से पूरी हत्या की प्लानिंग की जा रही थी।


इस मामले में पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों धर्मेंद्र, सुजीत और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से पूछताछ के बाद हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हुआ। पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और सभी आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत जुटाए जा चुके हैं। पुलिस इस केस में फास्ट ट्रैक तरीके से चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।


एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पांच लाख की सुपारी लेने वाले अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया है, वही इनके पास से 5 लाख रुपये में से 71 हजार रुपये भी बरामद किया गया है। सोनू डेढ़ महीने से अमन शुक्ला को मारने की प्लानिंग कर रहा था। जिसमें आखिरकार उसने सफलता हासिल की।

पटना से सूरज की रिपोर्ट

टैग्स