ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

जमुई में 50 लाख की डकैती का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख से अधिक कैश भी बरामद

एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि जिले में अपराध के हॉटस्पॉट और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैनी नजर है और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर जमुई पुलिस को लगातार बड़ी सफलताएं मिल रही हैं। पुलिस अधीक्षक, जमुई के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच और रोको-टोको अभियान के तहत एक ओर जहां मलयपुर डकैती कांड का सफल उद्भेदन किया गया है, वहीं दूसरी ओर जमुई टाउन थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।


मलयपुर डकैती कांड को लेकर जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 09 जनवरी 2026 की रात आंजन पुल के पास हथियार के बल पर करीब ₹50 लाख नकद की डकैती की गई थी। इस मामले में मलयपुर थाना कांड संख्या 04/2026 दर्ज कर एसडीपीओ जमुई के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस कांड का सफल उद्भेदन करते हुए कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ₹45 लाख से अधिक नकद, घटना में प्रयुक्त 2 बाइक, एक पिस्टल एवं जिंदा गोली बरामद की है।


वहीं, इसी क्रम में जमुई टाउन थाना पुलिस ने अपराध निरोधी अभियान के दौरान संदेह के आधार पर दो युवकों को रोका। तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल दुबे और दिवेश कुमार, दोनों निवासी ग्राम बिठलपुर, थाना जमुई के रूप में की गई है। एसपी ने बताया कि दिवेश कुमार का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आयुध अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि जिले में अपराध के हॉटस्पॉट और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैनी नजर है और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने डकैती कांड के उद्भेदन और अवैध हथियार बरामदगी में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों की सराहना की।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता