ब्रेकिंग
सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएतोड़फोड़ कांड में अब तक 28 FIR, JCB मालिक समेत 7 अरेस्ट; विधायक से जुड़े जमीन विवाद के दो नए मामले भी दर्जसहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएतोड़फोड़ कांड में अब तक 28 FIR, JCB मालिक समेत 7 अरेस्ट; विधायक से जुड़े जमीन विवाद के दो नए मामले भी दर्ज

प्रयागराज माघ मेले में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का भव्य स्वागत, धर्म-श्रमदान और समाज सेवा पर दिये संदेश

प्रयागराज माघ मेले में वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी पहुंचे। जहां उन्होंने सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और समाज सेवा पर संदेश दिया। हजारों श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

up
प्रयागराज माघ मेले में उमड़ी भारी भीड़
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी प्रयागराज माघमेला क्षेत्र पहुंचे। जहां हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का भव्य स्वागत किया। त्रिवेणी मार्ग स्थित एनएसएस के शिविर में भी हजारों श्रद्धालु अभिषेक ब्रह्मचारी से मिलने पहुंचे। 


इस शिविर में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने श्रद्धालुओं से कहा की माघ के महीना में तीर्थराज प्रयागराज आना सौभाग्य का विषय है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की गंगा महारानी की कृपा से भारत का विकास चतुर्दिक हो रहा है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। 


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भारतीय संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण हेतु हर वर्ग के लोगों को आगे आना होगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भगवान राम हमारे आराध्य हैं हम सबको उनके दिखाए रास्ते पर चलना है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की माघ मेला में हर वर्ष से इस बार बेहतर व्यवस्था है। 


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश का हर व्यक्ति भारत को विशेषज्ञों बनाने हेतु श्रमदान करे। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की ग़रीब वर्ग के लोगों के उत्थान हेतु काम करना है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म में सबका सम्मान है। इस अवसर पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह,रामशंकर मिश्रा,मुकेश पांडेय,संदीप पांडेय आपा,रोहित चौधरी,शिवपाल यादव,पप्पू यादव,रणेन्द्र मौर्य,जितेंद्र खटिक उपस्थित रहे।

टैग्स