ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पूर्णिया के वीभत्स गैंग रेप का मुख्य आरोपी जुनैद सांसद पप्पू यादव का करीबी? वायरल फोटो से चर्चाओं का बाजार गर्म

पूर्णिया गैंगरेप मामले में अरेस्ट मुख्य आरोपी जुनैद को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पप्पू यादव के साथ उसकी वायरल तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक रिश्तों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, हालांकि तस्वीर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

bihar
10 जनवरी की रात हुआ था गैंग रेप
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्णिया में दो दिन पहले वीभत्स गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया. आधा दर्जन हैवानों ने एक युवती को बीच सड़क से उठाया. इसके बाद एक मोटर गैराज में ले जाकर उसके साथ पूरी रात दुष्कर्म किया. युवती को जबरन शराब भी पिलाई गई. इस वाकये में पुलिस ने मुख्य आरोपी मो. जुनैद को गिरफ्तार किया है. अब मो. जुनैद को लेकर अलग खुलासा हो रहा है.


जुनैद की स्थानीय सांसद पप्पू यादव के साथ एक तस्वीर सामने आयी है, जिसमें वह सांसद का बेहद करीबी दिख रहा है. वैसे भी मो. जुनैद राजनीतिक रसूख वाला बताया जा रहा है. उसकी पत्नी उप मुखिया है और जुनैद का राजनेताओं के घर आना-जाना लगा रहता था. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है.


शनिवार की रात हुआ था गैंग रेप

ये वाकया शनिवार डगरूआ थाना क्षेत्र के बरियार चौक के पास की है. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह शनिवार की देर शाम पूर्णिया शहर के नेवालाल चौक से पैदल अपने घर की ओर जा रही थी. रास्ते में  एक चार पहिया वाहन पर सवार छह युवकों ने जबरन उसे गाड़ी में खींच लिया. वे पीड़िता को लेकर एक गैराज में पहुंचे. बदमाशों ने युवती को जबरदस्ती शराब पिलाई और खुद भी पी. सभी छह आरोपियों ने युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इस हैवानियत के बाद पांच हैवान वहां से निकल गये.


गंभीर हालत में युवती ने पुलिस को किया कॉल

इतनी हैवानियत के कारण गंभीर स्थिति में पहुंची पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी. गैंग रेप के एक आरोपी  मो. जुनैद नशे की हालत में सो गया था. पीड़िता जैसे तैसे उसके मोबाइल तक पहुंची और फिर डायल 112 की पुलिस को फोन कर अपनी आपबीती सुनाई.


ताला तोड़कर गैरेज में पहुंची थी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही डगरूआ थाना की पुलिस गश्ती टीम तुरंत सक्रिय हुई और मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर गैराज पहुंची. गैराज के बाहर ताला लटका था, जिसके बाद पुलिस ने राड और ईंटों की मदद से ताला तोड़ा. पुलिस की टीम जब अंदर घुसी तो पीड़िता बदहवाश और लहूलुहान हालत में रो रही थी, जबकि एक आरोपी नशे में चूर कर वहीं सो रहा था.


पुलिस ने वहां से मुख्य आरोपी मो. जुनैज को गिरफ्तार कर लिया. मो. जुनैद ही उस गैरेज का मालिक है, जिसमें गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए भेजा है लेकिन उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई हे. पुलिस कह रही है कि जुनैद से पूछताछ के बाद दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 


पप्पू ने पुलिस पर सवाल उठाये लेकिन आ गई तस्वीर

इस मामले में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस पर बड़ा हमला बोला था. पप्पू यादव ने कहा था कि बिहार में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. बिहार में कानून, सरकार और संविधान का डर खत्म हो गया है. 


उप मुखिया का पति है मो. जुनैद

लेकिन अब नयी तस्वीर सामने आ गयी है. गैंगरेप की इस वीभत्स घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी मो. जुनैद राजनीतिक रसूख वाला व्यक्ति है. उसकी पत्नी उप मुखिया है. जुनैद की सांसद पप्पू यादव के साथ एक तस्वीर सामने आयी है. इसमें दोनों एक ही माला में साथ दिख रहे हैं. तस्वीर के कई मायने निकाले जा रहे हैं.