ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में 20 जनवरी को सुधा की “दही खाओ ईनाम पाओ” प्रतियोगिता, इस मोबाइल नंबर पर करायें अपना रजिस्ट्रेशन

सुधा द्वारा आयोजित “दही खाओ ईनाम पाओ” प्रतियोगिता 20 जनवरी 2026 को पटना डेयरी प्रोजेक्ट में होगी। 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी 19 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

bihar
"दही खाओ ईनाम पाओ"
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: सुधा के द्वारा वर्ष 2011 से प्रारम्भ की गई "दही खाओ ईनाम पाओ प्रतियोगिता का आयोजन मकर संक्रांति के बाद इस साल भी 20 जनवरी को फुलवारीशरीफ स्थित पटना डेयरी प्रोजेक्ट के प्रांगण में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, दिल्ली एवं अन्य सभी राज्यों के प्रतिभागियों द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।


इस प्रतियोगिता के लिए महिला, पुरुष एवं वरिष्ठ नागरिक को अलग-अलग श्रेणी में रखा गया है। कोई भी महिला एवं पुरुष जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो, इसमें भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागी दिनांक 14.01.2026 से 19.01.2026 तक मोबाईल संख्या 6204381026 पर अपना नाम, पता, उम्र, लिंग एवं मोबाईल नं० लिखकर एस.एम.एस. करके अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 19.01.2026 संध्या 5.00 बजे तक है।


प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागी को 3 मिनट का समय दिया जाता है एवं उनके द्वारा दही की अधिकतम मात्रा खाने वाले को कमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में विजेता घोषित किया जाता है। यह प्रतियोगिता पूर्व में बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही उत्सुकता से आयोजित होता था जिसमें दही, रसगुल्ला एवं अन्य कई दूध उत्पाद का प्रतियोगिता कर लोगों को खाने-पीने में जागरूकता बढ़ाई जाती थी। 


इसी ग्रामीण परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सुधा पिछले 15 साल से इस प्रतियोगिता का आयोजन कराती रही है। हर साल प्रतिभागियों की संख्या बढ़ती जा रही है एवं लोग इस कौतुहलपूर्ण प्रतियोगिता को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। स्वास्थ्य का खयाल रखते हुए 18 साल से कम उम्र के बच्चों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाती है। सुधा परिवार पुनः आप सभी पुराने एवं नये प्रतिभागियों को नये वर्ष में नये जोश के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित करती है।

प्रतियोगिता की तिथि -20.01.2026

पटना में 20 जनवरी को सुधा की “दही खाओ ईनाम पाओ” प्रतियोगिता, इस मोबाइल नंबर पर करायें अपना रजिस्ट्रेशन

टैग्स