ब्रेकिंग
Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..

हो गई प्यार की जीत: दूल्हे ने पैर से भरी दुल्हन की मांग और गले में पहनाई माला

DARBHANGA: मां काली को साक्षी मानकर एक प्रेमी जोड़े ने दरभंगा के प्रसिद्ध श्यामा काली मंदिर में शादी रचाई। दोनों की शादी इलाके में चर्चा का विषय बन गया। क्योकि दूल्हे ने अपने

हो गई प्यार की जीत: दूल्हे ने पैर से भरी दुल्हन की मांग और गले में पहनाई माला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: मां काली को साक्षी मानकर एक प्रेमी जोड़े ने दरभंगा के प्रसिद्ध श्यामा काली मंदिर में शादी रचाई। दोनों की शादी इलाके में चर्चा का विषय बन गया। क्योकि दूल्हे ने अपने पैर से दूल्हन की मांग में सिन्दूरी भरी और पैर से ही गले में मामला पहनायी। इस अनोखी शादी को देखने के लिए आस-पास के लोग इकट्ठा हो गये। मौजूद लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया जिसके बाद दूल्हन को लेकर लड़का अपने घर चला गया। 


दरअसल प्रदीप मंडल और रीता दोनों 8 साल से एक दूसरे से प्यार करते थे। रीता प्रदीप के बड़े भाई की साली है। एक हादसे में प्रदीप को अपना दोनों हाथ गंवाना पड़ गया था। प्रदीप की शादी अपनी बेटी से परिजन नहीं करना चाहते थे लेकिन लड़की प्रदीप से शादी को तैयार थी। दोनों ने घर से भागकर शादी करने का फैसला ले लिया।


सुपौल की रहने वाली रीता अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर दरभंगा पहुंची जहां काली मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। दोनों हाथ नहीं रहने के कारण प्रदीप ने पैर से रीता की मांग में सिंदूर भरी और पैर से ही उसके गले में माला पहनाया। यह अनोखी शादी देखने के लिए लोगों की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी। लोगों ने नव दंपती को आशीर्वाद दिया और जीवन में खुशहाली की कामना की। 


टैग्स