ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

अपराधियों ने युवक को मारी गोली, लूटपाट के दौरान वारदात को दिया अंजाम

NALANDA : नालंदा जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला दीपनगर थाना इलाके के जोरारपुर गांव का है जहां लूटपाट के दौरान बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है. गो

अपराधियों ने युवक को मारी गोली, लूटपाट के दौरान वारदात को दिया अंजाम
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : नालंदा जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला दीपनगर थाना इलाके के जोरारपुर गांव का है जहां लूटपाट के दौरान बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक की पहचान बबलू प्रसाद के 19 वर्षीय बेटे आशीष कुमार के रूप में की गई है. गोली युवक को पेट में मारी गई है. 


जानकारी के अनुसार, युवक किसी समारोह से लौट रहा था. इसी बीच रास्ते में बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट का प्रयास किया. जब युवक ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी. किसी तरफ उसने इस बात की सूचना परिजनों को दी जिसके बाद उसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया जहां से उसे पावापुरी विम्स रेफर कर दिया गया है. 


इधर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने बताया कि सिगरेट पीने को लेकर गांव के कुछ युवकों में विवाद हुआ था. इसी विवाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों की हत्या के नियत से हथियार लेकर आ रहे थे. इसी दौरान अचानक गोली चल गई जो युवक को लग गई. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता