ब्रेकिंग
जमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....जमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....

TRAIN ACCIDENT IN NALANDA: रेलवे ट्रैक पर फंसी बोलेरो, अचानक आ गई ट्रेन, फिर क्या हुआ जानिये.

बिहार में ज्यादातर ट्रेन हादसे अवैध रेलवे क्रॉसिंग के कारण हो रहे हैं। यदि रेलवे गुमटी और अवैध क्रॉसिंग को बंद कर आरओबी बना दिया जाए तो इस तरह की घटनाओं पर विराम लग सकेगा। नालंदा में बड़ा हादसा होते-होते बचा नहीं तो कई लोगों की जान चली जाती।

BIHAR
बड़ा हादसा टला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

TRAIN ACCIDENT IN NALANDA: बिहार के बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। बिहारशरीफ रेलवे जंक्शन और पावापुरी हॉल्ट के बीच लंगड़ी बिगहा गांव के पास अवैध रूप से बनी रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के दौरान एक बोलेरो ट्रैक पर फंस गई।


इसी बीच दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन वहां पहुंच गई। बोलेरो में सवार सभी यात्रियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन वाहन ट्रेन की चपेट में आ गया और कुछ दूर तक घिसटता चला गया। बोलेरो ट्रैक पर फंसने के कारण रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया।


रेलवे अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, बोलेरो में सवार लोग मौके से फरार हो गए। इस घटना को लेकर यात्रियों ने बताया कि हमलोग पटना से आ रहे थे। अचानक ट्रेन रुक गई। पता चला कि कोई वाहन रेलवे ट्रैक पर आ गया था, जिसे ट्रेन ने टक्कर मार दी। अब पता नहीं ट्रेन कब खुलेगी।


स्टेशन मैनेजर ने क्या कहा?

बिहारशरीफ जंक्शन के प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि अवैध रूप से ट्रैक पार करने के दौरान इंजन में बोलेरो फंस गई थी। मौके पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। जीआरपी और आरपीएफ भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। इस हादसे से वाराणसी जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी प्रभावित हुई है। उन्होंने आगे कहा कि लंगड़ी बिगहा गांव के पास बनी यह अवैध क्रॉसिंग पहले भी कई बार बंद करने की कोशिश की गई, लेकिन स्थानीय लोग इसे दोबारा खोल देते हैं। यह लगातार यात्रियों की जान के लिए खतरा बना हुआ है।"

टैग्स