ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Rajgir News : राजगीर में नेचर और जू सफारी की अव्यवस्थाओं से पर्यटक निराश, भीड़ बनी परेशानी का कारण

Rajgir News : राजगीर के नेचर सफारी और जू सफारी में होली के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन अव्यवस्थित व्यवस्थाओं के कारण वे मायूस हो रहे हैं। टिकट की लंबी कतारें, ऑनलाइन बुकिंग बंद है .

राजगीर, नेचर सफारी, जू सफारी, पर्यटन, पर्यटक, टिकट बुकिंग, ग्लास ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज, भीड़, अव्यवस्था, ऑनलाइन बुकिंग, महंगे खाद्य पदार्थ, प्रशासन, वन विभाग, टिकट कतार, रखरखाव, बिहार पर्यटन, यात्रा,
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Rajgir News : होली के बाद राजगीर में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, खासकर नेचर सफारी और जू सफारी प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं। हालांकि, बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित प्रबंधन के कारण पर्यटकों को निराशा हाथ लग रही है।

टिकट के लिए लंबी कतारें और ऑनलाइन बुकिंग बंद

नेचर सफारी के ग्लास स्काईवॉक ब्रिज का अनुभव लेने के लिए पर्यटक सुबह चार बजे से ही टिकट काउंटर पर लंबी कतारें लगा रहे हैं। टिकटों की सीमित उपलब्धता के कारण कई पर्यटक मायूस होकर लौट रहे हैं।स्थिति तब और बिगड़ गई जब पिछले दो हफ्तों से ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। सभी टिकटों की बिक्री केवल ऑफलाइन हो रही है, जिससे भीड़ और अव्यवस्था बढ़ गई है। सफारी के रेंजर ऋषिकेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग को जल्द ही बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्य आकर्षण बंद, सुविधाओं की कमी

पर्यटक घंटों लाइन में लगने के बाद भी सफारी के अंदर जाकर संतुष्ट नहीं हो पा रहे हैं। मुख्य आकर्षण में शामिल बड़ा सस्पेंशन ब्रिज रखरखाव के नाम पर बंद पड़ा है, जबकि ग्लास ब्रिज पर पर्यटकों को सिर्फ कुछ सेकंड ही रुकने दिया जा रहा है, जिससे उनका अनुभव अधूरा रह जाता है। एक पर्यटक ने नाराजगी जताते हुए कहा, "टिकट लेने में तीन घंटे लगे, लेकिन अंदर जाकर पता चला कि सस्पेंशन ब्रिज बंद है। ग्लास ब्रिज पर भी गार्ड लगातार जल्दी उतरने का निर्देश दे रहे थे। जब इतनी भीड़ है, तो वीआईपी टिकट आम पर्यटकों के लिए क्यों उपलब्ध नहीं कराए जा रहे?"

जू सफारी में सुरक्षा और महंगे खाद्य पदार्थ बने परेशानी

नेचर सफारी ही नहीं, बल्कि जू सफारी में भी पर्यटकों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां मौजूद कैफेटेरिया में खाद्य पदार्थ बाजार दर से लगभग दोगुने दाम पर बेचे जा रहे हैं, जिससे आम पर्यटक असहज महसूस कर रहे हैं।

प्रशासन ने दिया सुधार का आश्वासन

पर्यटकों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वन विभाग के जिला अधिकारी (DFO) राजकुमार ने सफाई देते हुए कहा कि "रखरखाव कार्य के कारण सस्पेंशन ब्रिज अस्थायी रूप से बंद है। अगले 15 दिनों में मरम्मत पूरी कर इसे फिर से चालू कर दिया जाएगा।" पर्यटकों को उम्मीद है कि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार होगा ताकि वे नेचर सफारी और जू सफारी का पूरा आनंद उठा सकें।