ब्रेकिंग
नई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतशिक्षा विभाग का DPO नहीं लुटेरा कहिए ! 4.5 साल की सेवा में सिर्फ 38 लाख सैलरी, पर बना लिया बंगला-गाड़ी-सोना..पत्नी के नाम पर 6.5 बीघा जमीन और भी बहुत कुछ...नई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतशिक्षा विभाग का DPO नहीं लुटेरा कहिए ! 4.5 साल की सेवा में सिर्फ 38 लाख सैलरी, पर बना लिया बंगला-गाड़ी-सोना..पत्नी के नाम पर 6.5 बीघा जमीन और भी बहुत कुछ...

BIHAR NEWS : धनकुबेर DTO पर सरकार का बड़ा एक्शन, करोड़ों की अवैध संपत्ति के आरोप में हुए सस्पेंड

BIHAR NEWS : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। नालंदा के 'धनकुबेर' DTO अनिल कुमार दास को आय से अधिक संपत्ति के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

Anil Kumar das
Anil Kumar das
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार यह बातें कहते रहते हैं कि हम न तो गलत काम करते हैं और न ही गलत काम करने वाले को छोड़ते हैं। अब इस बात का एक और सबुत उस समय देखने को मिला जब धनकुबेर DTO को सस्पेंड कर दिया गया। आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से ...


दरअसल, भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार सरकार ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) अनिल कुमार दास को आय से अधिक संपत्ति के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


सरकार ने यह कहा है कि निलंबन के दौरान उन्हें जीवन यापन भत्ता मिलेगा, और उनका मुख्यालय पटना प्रमंडल आयुक्त कार्यालय रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।


मालूम हो कि, अनिल कुमार दास के ठिकानों पर 6 मार्च को निगरानी विभाग की विशेष टीम (SVU) ने पटना और नालंदा स्थित चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान करीब 94.90 लाख रुपये की अवैध संपत्ति का पता चला।


इसके साथ ही टीम को 1 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की जमीन के दस्तावेज भी मिले। इसके बाद अब यह एक्शन लिया गया है।


आपको बताते चले कि अनिल कुमार दास पर बिहार सरकारी सेवक आचार संहिता, 1976 के नियम (1) के उल्लंघन का आरोप है। सरकारी पद का दुरुपयोग कर गैरकानूनी तरीके से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने की वजह से सरकार ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया है।