ब्रेकिंग न्यूज़

Voter List Revision Bihar: बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में अब तक 6.32 करोड़ फॉर्म जमा, शहरी क्षेत्रों में धीमी रफ्तार Voter List Revision Bihar: बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में अब तक 6.32 करोड़ फॉर्म जमा, शहरी क्षेत्रों में धीमी रफ्तार Bihar News: बिहार में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चला S-Drive अभियान, 80 वाहन जब्त, 1.93 करोड़ का जुर्माना Bihar News: बिहार में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चला S-Drive अभियान, 80 वाहन जब्त, 1.93 करोड़ का जुर्माना Patna Crime News: पटना के पॉश इलाके में पार्क में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में लोग Patna Crime News: पटना के पॉश इलाके में पार्क में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में लोग Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया इनामी विनोद राठौड़, सांसद को दी थी बम से उड़ाने की धमकी Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया इनामी विनोद राठौड़, सांसद को दी थी बम से उड़ाने की धमकी Bihar News: बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण बनी बड़ी मुसीबत, परेशान BDO ने DM को भेजा इस्तीफा, वरीय अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: 'बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो मैं बनूंगा डिप्टी सीएम' VIP चीफ मुकेश सहनी का बड़ा दावा

सच्चाई सामने आने के बाद तेजस्वी पर हमलावर हुई जेडीयू, अपराधी की कोई जात नहीं होती: नीरज कुमार

अगर आप जानना ही चाहते हैं तो जान लीजिए: राजगीर थाना कांड संख्या 200/25, दिनांक 17.04.2025 अभियुक्त: गणेश यादव, पिता: बालक यादव-जाति: यादव है। कानून सबके लिए एक समान है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 21 Apr 2025 08:17:46 PM IST

BIHAR POLICE

तेजस्वी पर हमला - फ़ोटो GOOGLE

NALANDA: बुधवार की रात 16 अप्रैल को नालंदा के राजगीर में एक तिलक समारोह में गोली लगने से नाई की मौत हो गयी थी। मामला सामने आने के बाद बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर न्यूज पेपर के कटिंग के साथ ट्वीट किया था। यह कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में सुखदेव ठाकुर जी ने तिलक में नाई का काम करने से मना किया तो उनके सीने में पांच गोलियां दाग कर हत्या कर दी गयी? 


तेजस्वी यादव ने कुछ न्यूज पेपर का कटिंग भी अपने पोस्ट में लगाया था। जबकि मामले की हकीकत कुछ और सामने आई है। इसे लेकर अब जेडीयू तेजस्वी पर हमलावर हो गयी है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती और इस मामले का आरोपी गणेश यादव है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामला गोली मारकर हत्या करने की नहीं है बल्कि हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से बुजुर्ग नाई की जान गई है। 


दरअसल घटना के 4 दिन बाद 21 अप्रैल को तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा था कि जाति बनाने वाले दुष्टों ने खुद द्वारा नाई का काम करने का प्रावधान क्यों नहीं किया? जाति बनाने वालों को मैला साफ करने में शर्म क्यों आती है? ऐसी ही निकृष्ट व ओछी सोच-विचार के दुष्ट लोग खुद को जन्मजात सर्वश्रेष्ठ मानते है लेकिन इनके कर्म बहुत ही तुच्छ और नीच है। ऐसे तुच्छ लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। 


तेजस्वी ने आगे लिखा कि बिहार के दो बड़बोले और बदजबान उपमुख्यमंत्री सर्वप्रथम अपराधियों की जाति पता करेंगे अन्यथा फिर बिल में मुंडी घुसा जुबान पर ताला जड़ लेंगे। सम्राट चौधरी जी और विजय सिन्हा जी को चुनौती देते हुए पूछ रहा हूँ- क्या इन अपराधियों की जाति बताने की आपकी हिम्मत और औकात है? या केवल दलितों-पिछड़ों-अतिपिछड़ों और अल्पसंख्यकों की ही जाति बताने की संघी विशेषज्ञता हासिल है? BJP-NDA के लोग बताए क्या बिहार में नाई जाति में जन्म लेना अपराध है? 


सरकार पर हमले के बाद जेडीयू ने तेजस्वी यादव को अब घेरा है..नेता प्रतिपक्ष को जबाव देते हुए जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक्स पर लिखा है कि माननीय @yadavtejashwi जी,अपराधी की कोई जाति नहीं होती..अपराध करने वाला, चाहे कोई भी हो, अपराधी ही होता है। अगर आप जानना ही चाहते हैं तो जान लीजिए: राजगीर थाना कांड संख्या 200/25, दिनांक 17.04.2025 अभियुक्त: गणेश यादव, पिता: बालक यादव-जाति: यादव है। कानून सबके लिए एक समान है।


वही नालंदा पुलिस की ओर से इस घटना की जानकारी दी गयी। जिसमें बताया गया कि 16 अप्रैल 2025 को राजगीर के शिथीरा थाना क्षेत्र के रहने वाले रामानंद सिंह के बेटे रॉकी के फलदान (तिलक समारोह) में राजगीर के कृपा बिगहा थाना क्षेत्र के निवासी विसु ठाकुर के 70 वर्षीय पुत्र सुखदेव ठाकुर अपने जजमान के यहां फलदान कार्यक्रम संपन्न कराने गये हुए थे। रात के साढ़े 11 बजे रामानंद सिंह के घर के बाहर फलदान कार्यक्रम चल रहा था कि अचानक गोली लगने से सुखदेव ठाकुर की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक के बेटे प्रमोद शर्मा और अनिल ठाकुर से पूछताछ की गयी तब उन्होंने बताया कि छत से गिरने के कारण उनके पिता की मौत हो गयी। मृतक के शरीर पर गोली का जख्म देखकर पुलिस ने मृतक सुखदेव ठाकुर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा। 


राजगीर थानाध्यक्ष ने अपने स्वयं के बयान पर राजगीर थाने में कांड संख्या 200/26 दिनांक 17.04.25 धारा-103(1) BNS & 27 ARMS ACT के अन्तर्गत अज्ञात के विरुद्ध काण्ड अंकित किया है। अनुसंधान के क्रम में फलदान कार्यक्रम का वीडियों फुटेज जांच करने के बाद पता चला कि फलदान कार्यक्रम में एक व्यक्ति दो नाली बन्दूक से हर्ष फायरिंग कर रहा था। फायरिंग करने वाला व्यक्ति बन्दूक को नीचे कर उसमें गोली भर रहा था तभी अचानक बन्दूक से गोली फायर हो गया गोली का छर्रा सामने बैठे सुखदेव ठाकूर के शरीर में लग गया। जख्मी सुखदेव ठाकुर को ईलाज के लिए रूबन हॉस्पिटल राजगीर ले जाया गया जहाँ डॉक्टर द्वारा सुखदेव ठाकुर को बेहतर ईलाज के लिये रेफर कर दिया गया। 


ईलाज के कम में सुखदेव ठाकुर का जीवन ज्योति हॉस्पिटल बिहारशरीफ में मौत हो गयी। बन्दूक से फायरिंग करने वाले व्यक्ति का नाम पता सत्यापन किया गया। हर्ष फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान राजगीर के अतरी रेउला चेतनालग निवासी बालक यादव के बेटे गणेश यादव के रूप में हुई है। गणेश यादव आर्मी से रिटायर है। जो वर्तमान में आयुद्ध फैक्ट्री राजगीर में गन मैन के रूप में अनुबंध पर तैनात है। गणेश यादव की गिरफ्तारी के लिए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजगीर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है. जो गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। राजगीर पुलिस ने बताया कि कुछ मीडिया कर्मियों ने इस घटना के संबंध में भ्रामक खबर चलायी है। नालंदा पुलिस मीडिया में चलाये जा रहे भ्रामक खबर का खंडन करती है। भविष्य में ऐसी भ्रामक खबर फैलाने वाले व्यक्तियों पर विधि समन्त कार्यवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।