ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar News: दुकानदार की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप, कहीं पड़ोसी की काली दृष्टि आपकी कमाई पर भी तो नहीं?

Bihar News: इस बुजुर्ग का कोई कसूर नहीं था कि इसकी इस बेरहमी से जान ले ली जाए. वह बस अपनी दुकान चला रहे थे और दो पैसे कमा रहे थे, मगर उनके पड़ोसी को यह बात भी हजम नहीं हुई कि आखिरकार यह मुझे कमाई के मामले में मात कैसे दे सकता है.

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: नालंदा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ एक 60 वर्ष के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है. यह मामला चंडी थाना क्षेत्र के सैरापर गांव की बताई जाती है. मृतक की पहचान मिथिलेश चौधरी के रूप में हुई है, जो कि किराने की एक दुकान चलाया करते थे. हत्या के पीछे की वजह जिसे भी पता चली वह हैरत में पड़ गया कि ऐसा आखिर कोई कर भी कैसे सकता है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार इस गांव में दो किराने की दुकानें आसपास थीं. जिनमें से एक दुकान मिथिलेश चौधरी की थी, जबकि दूसरी संजय प्रसाद की. मिथिलेश की दुकान पर ग्राहक ज्यादा आते थे और बिक्री खूब हुआ करती थी. इस बात से संजय प्रसाद और उनका परिवार बेहद खफा रहा करता था और इसे लेकर कई महीनों ने दोनों के बीच विवाद जारी था. ऐसे में संजय की ओर से मिथिलेश को कई दफे धमकियां दी गईं.


जिसमें उसने बातों-बातों में कहा था कि दुकान हटा लो वरना अंजाम बहुत बुरा होगा. 16 अप्रैल को शाम में जब मिथिलेश अपनी दुकान पर अकेले थे, तब मौका पाकर संजय और उनके परिवार के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया, लाठी डंडे से उनकी जमकर पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसी दौरान सोमवार की सुबह आखिरकार वह मौत से जंग हार गए और उनका देहांत हो गया.


इस मामले में सूचना मिलने के बाद चंडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी. पहले इस मामले को मारपीट के रूप में दर्ज करवाया गया था लेकिन अब पुलिस ने इसे हत्या के मामले में परिवर्तित कर लिया है. इस मामले के सभी आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं. पुलिस ने जानकारी दी है कि संजय प्रसाद समेत तीन लोगों पर FIR दर्ज कर ली गई है और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.