ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: बिहार के इस जिले में मरीजों की होगी फ्री MRI, 8 अन्य जिलों के लोगों को भी मिलेगा लाभ

Bihar News: बिहार के पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब 1.5 टेस्ला MRI मशीन की मदद से कम दरों पर सटीक जांच की सुविधा शुरू हो गई है.

Bihar News
बिहार न्यूज़
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के पावापुरी में भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी अस्पताल में अब मरीजों को अत्याधुनिक और किफायती दरों पर मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (MRI) जांच की सुविधा मिल सकेगी। बीते दिन मंगलवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सरवन कुमार ने एमआरआई(MRI) सेवा का औपचारिक उद्घाटन किया।


मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ

अस्पताल में 1.5 टेस्ला क्षमता वाली अत्याधुनिक MRI मशीन स्थापित की गई है, जो प्रतिदिन लगभग 25–30 मरीजों की जांच कर सकती है। यह सुविधा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड के तहत एड एनेक्स हेल्थकेयर प्राइवेट डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड के सहयोग से शुरू की गई है।


सटीक और तेज जांच संभव

नई मशीन से अब सभी प्रकार की MRI जांचें बेहद सटीक और कम समय में संभव होंगी। इसकी उन्नत इमेजिंग क्षमता की मदद से मरीजों को समय पर इलाज मिलने में सुविधा होगी। अब मरीजों को MRI जांच के लिए पटना या अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनका समय और आर्थिक बोझ दोनों की बचत होगी।


8 जिलों के मरीजों को होगा फायदा

नालंदा के अलावा नवादा, शेखपुरा, जहानाबाद, लखीसराय, जमुई, कोडरमा जैसे आसपास के आठ जिलों के मरीजों को MRI सुविधा का लाभ मिलेगा। खासकर सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की सटीक जांच अब पावापुरी में ही संभव होगी।


50% तक सस्ती जांच दरें

बाजार के मुकाबले पावापुरी में MRI जांचें 50% तक कम दरों पर की जाएंगी। उदाहरण के लिए:

हेड विदआउट कॉन्ट्रास्ट – ₹1998 (बाहर ₹6000–7000)

सर्वाइकल स्पाइन MRI – ₹2125 (बाहर ₹6000)

नी जॉइंट MRI – ₹2125 (बाहर ₹7000–9500)

कुल 52 प्रकार की MRI जांचें अस्पताल में की जा सकेंगी।


9.5 करोड़ की लागत से स्थापित मशीन

इस MRI सुविधा की स्थापना में लगभग ₹9.5 करोड़ की लागत आई है, जिसमें भवन निर्माण, उपकरण, और तकनीकी उन्नयन शामिल हैं। 1.5 टेस्ला Ze मशीन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जो तेज, सटीक और ऊर्जा दक्षता के साथ स्कैनिंग सुनिश्चित करती है।