ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

bihar news : ठंड से बचने के लिए आग जलाकर रखा था बुजुर्ग, अब जलने से हुई मौत

bihar news: बिहार के नालंदा जिले से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां नालंदा के रहुई थाना इलाके के माननकी गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, घटना

bihar news
बिहार में कड़ाके की ठंड
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

bihar news: बिहार के नालंदा जिले से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां नालंदा के रहुई थाना इलाके के माननकी गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, घटना की सुचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम मामले की जांच-पड़ताल में लगी हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेज दिया है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान 65 वर्षीय भगवान महतो के रूप में हुई है। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। बुजुर्ग ठंड से बचने के लिए झोपड़ी में बोरसी में आग जलाकर रखा था। वह सोया हुआ था। इस दौरान झोपड़ी में भी आग लग गई।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बुजुर्ग को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह अंदर ही जिंदा जल गया। शव पूरी तरह से जल गया था जिसके चलते पहचान भी नहीं हो पा रही थी। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


जबकि, बुजुर्ग व्यक्ति के परिवार वालों ने बताया कि भगवान महतो झोपड़ी में अकेले रहते थे। ठंड के कारण रात के समय बोरसी में आग जलाकर सो गए थे। किसी कारण से सुबह में पुआल से झोपड़ी में आग लग गई। इसके चलते झोपड़ी में सो रहे भगवान महतो की मौत हो गई। इस पूरे मामले में रहुई थाना की पुलिस ने बताया कि इस घटना की सूचना सुबह मिली थी। 


इसके बाद पुलिस ने जला हुआ शव बरामद किया। पूछताछ में बताया गया कि आग से झोपड़ी जल गई। इसमें बुजुर्ग व्यक्ति भी जिंदा जल गया। सूचना मिलने के बाद इलाके के जनप्रतिनिधि भी गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में आग जलाते समय सावधानी नहीं बरतने से ऐसे हादसे अक्सर होते हैं। बताते चलें कि इन दिनों ठंड के बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।