रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए
16-Aug-2024 01:52 PM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। अब इस घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक के हत्या के आरोपी साइबर फ्रॉड हैं जो भोले भाले लोगों को झांसा देकर उनसे रुपए ठग लेते हैं। युवक ने पुलिस को इन अपराधियों की पहचान बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
दरअसल, मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के नेवाज़ीबीघा गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। इस हत्या से इलाके में सनसनी मच गयी है।जानकारी के मुताबिक, युवक पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर बदमाशों ने हत्या करने के बाद उसके बाइक को आग के हवाले कर दिया । परिजन हत्या का आरोप साइबर अपराधियों पर लगा रहे हैं।
वहीं, मृतक की पहचान गणेश कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि नेवाजी बीघा गांव के आसपास साइबर अपराधियों की तूती बोलती है। युवक ने साइबर अपराधियों की सूचना पुलिस को दी थी। इसी से गुस्साए साइबर अपराधियों ने कंचनपुर गांव से उसका अपहरण कर 12 घंटे अपने पास रखने के बाद लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके बाद शव को घोड़ा घाट इलाके में फेंक दिया। बदमाशों ने उसकी दोनों आंख भी फोड़ डालने के बाद हाथ भी तोड़ दिए।
उधर, इस मामले में थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि हत्या कांड की छानबीन की जा रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा । थानेदार ने कहा है कि शरीर पर जख्म के निशान से प्रथम दृष्टिया पीट पीट कर हत्या करना प्रतीत हो रहा है। पता लगाया जा रहा है कि इस कांड में और कितने और कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस सबके विरुद्ध कार्रवाई करेगी।