PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
07-Jan-2024 06:30 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: डिप्टी सीएम के साथ-साथ तेजस्वी यादव बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व भी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही कई अन्य विभागों के भी वे मंत्री हैं। स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद तेजस्वी ने लोगों को विश्वस्तरिय स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का दावा किया था। दो साल बीतने को हैं लेकिन हालत जस के तस बने हुए हैं। बिहार के अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की घोर कमी के कारण लोगों का हाल बेहाल है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में तेजस्वी यादव के दावे की पोल खुली है। बीते 27 दिसंबर को सोहसराय थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में सोहदीह गांव निवासी इंद्रजीत प्रसाद के 35 वर्षीय बेटे अशोक कुमार की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया था।
जहां शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को सौंपने के एवज में पांच सो रुपए की मांग परिजनों से की गई। पोस्टमार्टम करने वाला शख्स बिना पैसे लिए शव देने को तैयार नहीं था। आखिरकार परिजनों ने जब शख्स को पांच सौ रुपए दिए तब उसने शव उन्हें सौंपा। शव को ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई। डेडबॉडी को ले जाने के लिए शव वाहन नहीं मिलने पर परिजन सामान ढोने वाली ठेला गाड़ी पर शव को रखकर ले गए।
मृतक के परिजन प्रेमचंद प्रसाद के मुताबिक, पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव को ले जाने के लिए कहा लेकिन अस्पताल प्रशासन के द्वारा शव वाहन की जानकारी नहीं दी गई और न ही पोस्टमार्टम करने वाले ने ही कुछ बताया इसके बाद समान ढोने वाली गाड़ी से शव को लेकर गए। पोस्टमार्टम करने वाले ने पैसा लेने के बाद ही शव को सौंपा।