ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम

Home / news / BIHAR NEWS : श्राद्धकर्म में चल रहा था नाच प्रोग्राम, हर्ष फायरिंग...

BIHAR NEWS : श्राद्धकर्म में चल रहा था नाच प्रोग्राम, हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौत

03-Nov-2024 11:06 AM

By First Bihar

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां श्राद्ध समारोह में नृत्यांगना के प्रदर्शन के दौरान हर्ष फायरिंग में एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस टीम ने ममाले में जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की हकीकत सामने आएगी। 


जानकारी के मुताबिक नालंदा में एक श्राद्धकर्म के दौरान नर्तकी के ठुमके पर हर्ष फायरिंग की गई जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मौत होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आज अहले सुबह पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। उसके बाद मौके पर प्रशासन की टीम पहुंची। यह  घटना करायपर सुराय थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव की है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान चिकसौरा थाना क्षेत्र के भवानी विगहा गांव निवासी प्रमोद यादव के 18 वर्षीय पुत्र आर्शीवाद कुमार के रूप में हुई है। यहां मखदुमपुर गांव में श्राद्धकर्म के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां नर्तकी के ठुमके पर लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे तभी आशीर्वाद नाम के एक युवक को गोली लग गई। गोली लगते ही घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया है। 


इधर, इस घटना को लेकर हिलसा के डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस को इस घटना की जानकारी गांव के लोगों ने दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जांच में पता चला है कि हरेंद्र यादव की मां का देहांत हो जाने के बाद भोज का आयोजन किया गया था उसी में अनधिकृत रूप से नाच प्रोग्राम का आयोजन किया गया था।  इस कार्यक्रम में अनिल यादव ने गोली चलाई है। इस दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जबकि  गांव से सभी लोग फरार हैं। पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।