Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
10-Oct-2023 02:43 PM
By First Bihar
NALANDA: जबसे लोगों के हाथों में स्मार्ट फोन आया है सेल्फी लेना और रिल्स बनाने का फैशन सा हो गया है। लोग जहां जाते हैं वही मोबाइल चमकाने लगते हैं और तस्वीरों को अपने मोबाइल में कैद कर लेते है फिर तुरंत उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उनके वीडियो को देखे और लाइक, शेयर करें। लेकिन कभी-कभी तो जान जोखिम में डालकर भी कुछ लोग रिल्स और सेल्फी बनाते है और इसी चक्कर में वे हादसे के शिकार हो जाते है। ऐसा ही एक मामला नालंदा के हिरण्य पर्वत पर देखने को मिला।
नालंदा के हिरण्य पर्वत पर चढ़कर एक छात्रा सेल्फी ले रही थी तभी उसका पैर फिसल गया और वो 60 फीट नीचे खाई में गिर गई। लड़की के पहाड़ से गिरता देख वहां मौजूद सैलानियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद लड़की का रेस्क्यू किया और उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल में एडमिट कराया। 60 फीट ऊंचाई से गिरने पर छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी। बिहारशरीफ सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी है।
15 वर्षीया छात्रा रहुई की रहने वाली है जो लहेरी थाना क्षेत्र के भैंसापुर में रेंट पर रहती है। वही रहकर वो पढ़ाई करती है। वह घूमने के लिए हिरण्य पर्व पर गई थी इस दौरान वह सेल्पी ले रही थी और रिल्स बना रही थी। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पहाड़ से नीचे गिर गयी। पहाड़ से लड़की को नीचे गिरने की घटना से वहां मौजूद सैलानियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से झाड़ी में फंसे लड़की को काफी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसके बाद वहां के डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। वही घटना की सूचना परिजनों को दी गयी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेल्फी लेने के दौरान यह हादसा हुआ है जबकि पुलिस ने बताया कि छात्रा के परिजनों का कुछ और ही कहना है।
परिजनों के डांट फटकार से वह नाराज चल रही थी शायद यही कारण होगा कि वो आत्महत्या करने के उद्धेश्य से पहाड़ से कूद गयी होगी। छात्रा पहाड़ से सेल्फी लेने के दौरान गिरी या फिर उसने आत्महत्या की कोशिश की इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। घटना के सही कारणों का पता तब ही चल पाएगा जब छात्रा होश में आएगी। फिलहाल पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।