ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / स्कॉर्पियो में तेजस्वी की फोटो वाला झंडा लगा नीतीश के होम डिस्टिक में...

स्कॉर्पियो में तेजस्वी की फोटो वाला झंडा लगा नीतीश के होम डिस्टिक में हो रहा अवैध कारोबार, पुलिस के भी उड़े होश

25-Dec-2023 02:36 PM

By First Bihar

NALANDA : बिहार में राजद और जदयू की गठजोड़ की सरकार है। इस सरकार के तरफ से यह लगातार दावे किए जाते हैं कि राज्य में सुसाशन की सरकार है। लेकिन, इसके बाबजूद आज राज्य के अंदर कानून व्यवस्था की क्या हाल है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आया है। जहां नीतीश के जिले में गाड़ी पर तेजस्वी का झंडा लगाकर हथियार का कारोबार किया जा रहा था। 


दरअसल, नालंदा में पुलिस ने 5 बदमाशों हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। सभी बदमाश एक काले रंग के स्कॉर्पियो से जा रहे थे जिस पर लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी का झंडा लगा रखा है। झंडे पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की तस्वीर भी है। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने साहस करके गाड़ी को रोक और अंदर की तस्वीर देखी तो ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी और पुलिसकर्मी दंग रह गए। 


बताया जा रहा है कि, यह मामला नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र का है। जहां 23 दिसंबर की रात को जिले के रहुई  रेलवे हाल्ट के पास रैंडम तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान काले रंग की एक स्कॉर्पियो कार आई। जिसमें आरजेडी का झंडा देख पहले तो पुलिस वाले सहम गए। लेकिन,  हिम्मत कर रोका तो ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा। इस पर पुलिस को आशंका हो गई और खदेड़ कर पकड़ लिया। उसके बाद तलाशी में हथियारों का जखीरा देख पुलिसकर्मी के होश उड़ गए।


उधर, पुलिस ने गाड़ी में सवार सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान  माधोपुर बख्तियारपुर निवासी रौशन कुमार, भटन्ना निवासी अजीत सिंह, चंदा निवासी नरेश यादव, चंदा निवासी विवेक यादव और कांधुपीपर निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। इन बदमाशों के पास से पुलिस ने  तीन कट्टा और दस जिंदा कारतूस के साथ दो खोखा भी बरामद किया है। हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि शनिवार की रात में ही इन बदमाशों की सूचना मिली थी लेकिन सटीक सूचना नहीं थी। सूचना के बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।