पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
22-Nov-2023 02:01 PM
By RAJ KUMAR
NALANDA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। हालांकि, सड़क हादसे के मामलों में कमी लाने को लेजर राज्य सरकार और ट्रैफिक पुलिस के साथ कई सामाजिक संस्था के तरफ से भी जागरूकता अभियान चलाया जाता है। लेकिन, बाबजूद इसके बढ़ती संख्या पर लगाम लगता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहारशरीफ के मामू-भगिना होटल के पास तेज रफ़्तार बाइक का कहर देखने को मिला। यहां सबसे पहले एक तेज बाइक ने लूना बाइक को टक्कर मार दी। उसके बाद यह बाइक सवार जब आगे बढ़ा तो फिर एक मिनी बस ने इस बाइक सवार को कुचल डाला। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि, उसका महज 4 साल का एक छोटा बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गया।
वहीं, इस घटना में मृतिका की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के खपुरा गांव के रहने बाला हीरा दास की पत्नी लक्ष्मीनिया देवी के रूप में हुई है। मृतका के पति हीरा दास बिहारशरीफ नगर निगम का सफाई कर्मी है। बुधवार को वो अपने ससुराल दहपर से पत्नी और 4 साल के बेटा के साथ लूना पर सवार होकर नगरनौसा जा रहा था।
उसी दौरान दीपनगर थाना क्षेत्र के मामू भगिना के पास लूना गाड़ी में बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे पत्नी और बच्चा सड़क पर गिर गया। उसी दौरान एक मिनी बस महिला को कुचल दिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया और जख़्मी बालक का इलाज जारी है।