Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द
05-Dec-2024 12:01 PM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां नालन्दा में हिलसा थाना क्षेत्र के अरपा गांव में बेखौफ बदमाशों ने एक अधेड़ को घर से बुलाकर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक हिलसा थाना क्षेत्र के अरपा गांव निवासी स्व रामजतन शर्मा के 55 वर्षीय पुत्र विमलेश शर्मा उर्फ लाला सिंह हैं।
परिवार वालों ने बताया कि किसी ने फोन कर उन्हें घर से बुलाया था। इसके बाद गांव से महज एक किलोमीटर पर अरपा-सुल्तानपुर मार्ग में पूर्व मुखिया अजित सिंह के ईंट भट्ठा के समीप पूर्व से घात लगाए स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने गोली मार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद सभी बदमाश स्कॉर्पियों में सवार होकर भागने लगे।
हालांकि, आगे जाकर स्कॉर्पियो गड्ढे में पलट गई फिर भी बदमाश स्कॉर्पियो छोड़कर भागने में सफल रहा। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ विमलेश शर्मा उर्फ लाला सिंह तड़प रहे हैं। लोगो ने उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए हिलसा अनुमण्डलिय अस्पताल में लाया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना का कारण सा नही हो पाया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि मृतक के पुत्र ने पहली पत्नी को रहते दूसरी शादी किया था जिसके बाद से पहली पत्नी के मायके वालों से मुकदमा चल रहा था। इसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपराधियो की स्कार्पियो को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है।