ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम

Home / news / BIHAR NEWS : ओडिशा से पूजा करने बिहार आए बाप-बेटे की मौत, पत्नी...

BIHAR NEWS : ओडिशा से पूजा करने बिहार आए बाप-बेटे की मौत, पत्नी और बेटी गंभीर

01-Nov-2024 02:54 PM

By First Bihar

NALNDA : बिहार में सड़क हादसे की घटना आए दिन कहीं न कहीं से निकल कर सामने आती रहती है। इन हादसों में कई परिवार बिखर जाते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से सामने आया है। जहां उड़ीसा से आए एक परिवार के चार सदस्य हादसे के शिकार बन गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। 


जानकारी के अनुसार सोहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 20 पर श्री राम पेट्रोल पंप के समीप  ट्रक और कार की भीषण टक्कर में कार पर सवार पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी, बेटी और कार ड्राइवर जख्मी हो गए। तीनों को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। कार पर सवार सभी लोग उड़ीसा के पूरी जिला के वहियारपुर के रहने वाले है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।


वहीं, इस घटना में मृतकों और घायलों की पहचान कर ली गयी है। मरने वालों में सत्यनारायण सत्यपति और उनका पुत्र ओम प्रकाश सत्यपति हैं। जबकि घायलों उनकी पत्नी राजलक्ष्मी देवी, पुत्री पायल कुमारी और चालक नरेंद्र साहू हैं। जानकारी मिली है कि सत्यनारायण पेशे से वकील थे। यह किसी धार्मिक काम से परिवार के साथ नालंदा आया था। लौटने के दौरान हादसा हो गया।


इधर कार में गंगा जल और प्रसाद और अन्य सामान मिले है । इससे संभावना जताई जा रही है कि सभी लोग तीर्थ यात्रा कर वापस उड़ीसा लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ । प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चालक को नींद आ गई थी इसी कारण उसने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि मौके पर पहुंच कर सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गए। 


यहां चिकित्सक ने पिता और पुत्र को मृत घोषित कर दिया और हालत गंभीर होने के कारण मृतक की बेटी, पत्नी और कार चालक को पटना बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में यातायात थानाध्यक्ष सुशील कुमार राहुल ने बताया कि परिवार वाले वालों को सूचना दिया गई है। परिवार वालों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। पुलिस कार्रवाई कर रही है।