ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / नीतीश के नालंदा में नहीं है शराबबंदी ! शराव के नशे में सड़क...

नीतीश के नालंदा में नहीं है शराबबंदी ! शराव के नशे में सड़क किनारे पड़ा मिला युवक, इलाज के दौरान मौत

20-Sep-2023 12:15 PM

By First Bihar

NALNDA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। लेकिन, इसके बाबजूद इस कानून के हालात क्या है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से निकल कर सामने आया है। यहां शराबबंदी वाले राज्य में शराब पिने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।


दरअसल, राज्य में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बाबजूद शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने में उत्पाद विभाग सफल नजर नहीं आ रहा है। इसी वजह से लोगों से पास बड़ी ही आसानी से लोगों के पास अवैध शराब की बोतलें मिल रही है और लोग इसका सेवन भी कर रहे हैं। लेकिन, इन शराब के सेवन से मौत की सुचना भी निकल कर समाने आ रही है। 


इस बीच एक ताजा मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के तकिया पर गांव से निकल कर सामने आई है। यहां शराब के नशे में एक व्यक्ति सड़क किनारे गिरा हुआ था। इसकी सूचना 112 नंबर आपातकाल को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद 112 की पुलिस तकिया पर गांव पहुंची और सड़क किनारे गिरा हुआ व्यक्ति को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां  चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के सालूगंज मोहल्ला निवासी अरविंद चौधरी के 35 बर्षीय पुत्र रंजीत चौधरी है।मृतक के भाई ने बताया की रंजीत को शराब का लत था और प्रत्येक दिन तकियापर गांव  जाकर शराब पीता था। मंगलबार को भी सुबह 5 बजे निकाला था जिसके बाद घर नहीं  लौटा आज शुबह जानकारी मिला की शराब के नशे में तकिया पर मृत पड़ा हुआ था पुलिस द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया। 


उधर, डायल 112 के पुलिसकर्मी इद्रजीत कुमार ने बताया कि, हमलोगों को सूचना मिली की एक व्यक्ति तकिया पर स्थित राम लखन सिंह यादव कॉलेज के पास नशे की हालत में एक व्यक्ति गिरा हुआ है। जब हमलोग पहुंचे तो देखा कि शराब के नशे में धुत है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इसे मृत घोषित किया गया है।