Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
18-Nov-2022 07:41 PM
NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त की सबसे बडी खबर सामने आ रही है. वहां फोरलेन पर बन रहा पुल गिर गया है. पुल गिरने से मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो गयी है. वहीं कई और के दबे होने की आशंका है.
ये वाकया नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र में हुआ है. वहां फोरलेन की सड़क बनायी जा रही है. उसी सड़क पर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है. शुक्रवार की शाम वह ओवरब्रिज गिर गया. ओवरब्रिज गिरने से वहां काम कर रहे कई मजदूर उसकी चपेट में आ गये. घटना स्थल पर पहुंचे नालंदा के वेना के बीडीओ लक्ष्मण कुमार ने बताया कि फोर लेन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था, इसी दौरान ये हादसा हुआ है. एक व्यक्ति के मरने की खबर है. मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की संभावना है लेकिन फिलहाल इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. मलबा हटने के बाद ही स्थिति क्लीयर हो पायेगी.
उधर घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क और पुल निर्माण में शुरू से काफी घटिया सामान लगाया जा रहा था. एक स्थानीय ग्रामीण ने फर्स्ट बिहार को बताया कि जब पुल को ढाला जा रहा था उसी दौरान वह दो बार गिर गया था. आज उसे कंप्लीट किया जा रहा था तो पुल गिर गया. मलबे में दबे एक व्यक्ति का शव तो साफ दिख रहा है. उसके अंदर भी कई लोग हो सकते हैं.
देर शाम तक स्थानीय प्रशासन और पुलिस मलबे को हटाने का इंतजाम नहीं कर पायी थी. नालंदा में मलबे को हटाने का कोई संसाधन ही मौजूद नहीं था. लिहाजा पटना से मशीन मंगवायी जा रही है. मलबा हटने के बाद ही पता चल पायेगा कि पुल गिरने से कितने लोग मरे हैं.