ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / नीतीश के नालंदा में अंधविश्वास का खेल! झाड़-फूंक के चक्कर में गई पांच...

नीतीश के नालंदा में अंधविश्वास का खेल! झाड़-फूंक के चक्कर में गई पांच साल के मासूम की जान

11-Oct-2023 01:54 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: विज्ञान के इस युग में जब चांद को फतेह करने भारत सूरज तक जा पहुंचा है ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में अंधविश्वास का खेल जारी है। यहां जहरीले बिच्छू के काटने के बाद बच्चे का झाड़ फूंक का खेल शुरू हुआ और आखिर कार मासूम की जान चली गई। घटना रहुई के चदुआरा गांव की है।


दरअसल, चदुआरा गांव निवासी कारू मिस्त्री के 5 वर्षीय बेटे सुमित कुमार को खेलने के दौरान घर में ही एक जहरीले बिच्छू ने डंक मार दिया था। इसके बाद बच्चा दर्द से कराहने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। गांव के लोगों के कहने पर परिजन बच्चे को गांव के ही ओझा के पास ले गए और झाड़ फूंक का खेल शुरू हुआ।


ओझा काफी देर तक बच्चे का झाड़ फूंक करता रहा लेकिन उसकी तबीतय में सुधान नहीं हुआ। जिसके बाद परिजन बच्चे को स्थानीय पीएचसी में लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच करने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि अगर सही समय पर बच्चे को अस्पताल लाया गया होता तो उसकी जान बच सकती थी।