पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
24-Aug-2020 04:46 PM
NALANDA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार ने 6 सितंबर तक लॉकडाउन की घोषणा की है. लेकिन इसके बावजूद भी सरकार के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. ताजा मामला नालंदा जिले का है. जहां लॉकडाउन के बीच नाइट कर्फ्यू के दौरान गणेश चतुर्थी पर आयोजित कार्यक्रम में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए. इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई.
मामला नालंदा जिले के नगरी कतरीसराय थाना इलाके की है. जहां पटोरीया गांव में कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर फूहड़ नाच का आयोजन किया. इस नाच प्रोग्राम में बार बालाएं रातभर अश्लील गानों पर डांस करती रहीं. बिहार सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन और जमावड़े पर रोक लगाई गई है. लेकिन इसके बवजूद भी लॉकडाउन के बीच कानून की धज्जियां उड़ाते हुए नाइट कर्फ्यू के दौरान ऑर्केस्ट्रा का आयोजन कराया गया.
डांस प्रोग्राम में अश्लील गानों पर थिरकतीं बार बालाओं का वीडियो जिले में तेजी से वायरल हो है. जिले के व्हाट्सएप्प ग्रुप में तेजी से इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है. बता दने कि इससे पहले भी भागन विगहा थाना क्षेत्र के बोकना गांव में शराब माफियाओं ने भी बार बालाओं को नचाया था. जिसके बाद मीडिया में खबर चलने के बाद एफआईआर तो कर दिया गया लेकिन उनलोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.
नाइट कर्फ्यू में आर्केस्ट्रा का आयोजन
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) August 24, 2020
अश्लील गानों पर रातभर थिरकीं डांसर
नालंदा जिले के पटोरीया गांव की घटना
कतरीसराय थाना ने दर्ज किया मामला pic.twitter.com/hdHRPtzBMj
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद नालंदा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. नगरी कतरीसराय थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि वह इस मामले में 10 लोगों पर एफ आई आर दर्ज कार्रवाई कर रहे हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.