निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?
07-Feb-2020 06:02 PM
By Pranay Raj
NALNDA: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव आज सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा पहुंचे. यहां पर लोगों ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को लेकर शिकायत की जिसके बाद वह देखने पहुंच गए और वहां की गड़बड़ व्यवस्था देख भड़क गए. कहा कि सरकार कोई व्यवस्था नहीं कर रही है. जिससे यहां के मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ रहा है.
ग्रामीणों ने की शिकायत तो देखने पहुंचे तेजप्रताप
चंडी प्रखंड के सरथा गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनकर तैयार है. लेकिन यहां पर ना तो किसी मरीज का इलाज हो रहा है और ना ही यहां पर किसी प्रकार के उपकरण की व्यवस्था की गई है. जिससे नाराज ग्रामीणों ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव को इस बात की जानकारी दी तो तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को इस हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि या हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सिर्फ शोभा की वस्तु है ना तो यहां पर ओटी की व्यवस्था है और ना ही यहां पर किसी तरह की जन सुविधा उपलब्ध है।
विधानसभा में उठाएंगे सवाल
तेजप्रताप ने साफ लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिला में जब यह हाल है तो और दूसरे जिला की बात कहना ही बेईमानी होगा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में बड़े-बड़े घोटाले हो रहे हैं अगर हमारी सत्ता फिर से वापस आई तो हम लोग इसकी जांच कराएंगे और साथ ही इस सेंटर को चालू कराने के लिए हम विधानसभा में उसको उठाएंगे.