Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम
23-Sep-2024 06:06 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार के डॉक्टरों को कारनामा अक्सर मीडिया में सुर्खियां बटोरती हैं। अब डॉक्टरों का एक नया कारनामा सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां डॉक्टरों ने नशे में धुत्त युवक को बिना जांच के ही मृत घोषित कर दिया लेकिन हड़कंप तब मच गया जब पोस्टमार्टम हाउस में युवक होश में आया और खुद बताने लगा कि वह जिंदा है।
दरअसल, अस्थावां थाना क्षेत्र के जिरनाई पर का रहने वाला मिथिलेश बिहारशरीफ अस्पताल में दवा लेने के लिए आया था। वह इतने नशे में था कि अस्पताल के शौचालय में जाते ही बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर मिथिलेश को बाहर निकाला।
इस दौरान बिना जांच किए ही अस्पताल के डॉक्टरों ने मीडिया में उसके मृत होने की पुष्टि कर दी और उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस में स्ट्रैचर पर युवक को मुर्दा समझकर रखा गया था। इसी दौरान उसे होश आया और वह उठकर बैठ गया। मुर्दा लाश को जिंदा देखकर वहा मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मिथिलेश भी दंग था की वप पोस्टमार्टम हाउस में कैसे पहुंच गया है।
पूरे मामले पर सफाई देते हुए अस्पताल के प्रबंधक कुणाल कुमार ने बताया कि अस्पताल के सफाईकर्मियों ने शौचालय में किसी व्यक्ति का शव होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया और मौत की पुष्टि होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था लेकिन अचानक वह जिंदा हो गया। डॉक्टरों की इश बड़ी लापरवाही को जानकर हर कोई हैरान है।