मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
10-Dec-2022 04:53 PM
By RAJKUMAR
NALANDA : बिहार में रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य में आए दिन किसी ने किसी जिले से रफ़्तार के कारण लोगों की मौत हो रही है। इसके बाबजूद अभी भी लोगों में जागरूकता की कमी देखने को मिल रही है। बिहार में सभी लोग ट्रैफिक के नियमों को दरकिनार कर तेज रफ़्तार के साथ वाहन चला रहे हैं, जिसके कारण सड़क हादसे की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इसी कड़ी में अब बिहार के नालंदा जिले से एक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां के सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई है, जबकि दो बुरी तरह से जख्मी बताए जा रहे है।
दरअसल, बिहार के नालंदा जिले में सड़क हादसा में दो युवक की मौत हो गई है। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना वेना थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के नेशनल हाईवे 30 की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, एक मोटरसाइकल पर चार युवक सवार होकर हरनौत की तरफ किसी काम में जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ़्तार से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से धक्का मार दिया। यह ट्रक चंडी की तरफ से आ रहा था। जिसके बाद चारों मोटरसाइकल सवार युवक रोड पर गिर गए और ट्रक चालक उनके ऊपर ट्रक चढ़ाकर ड्राइवर फ़रार हो गया।
इधर, इस घटना की सुचना मिलते ही हरनौत और वेना थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रही है। उनका कहना है कि, फिलहाल यह मालूम करने की कोशिश की जा रही है कि ट्रक कहां का था और किस तरफ जा रहा था। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगो में आक्रोश की लहार है और उनके द्वारा सड़क जाम कर दिया गया। हलांकि, पुलिस द्वारा लोगों को समझाकर मामले को शांत करवाया गया।